1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. ‘दिल्ली में बंद फ्लॉप’, कपिल मिश्रा का दावा

‘दिल्ली में बंद फ्लॉप’, कपिल मिश्रा का दावा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 08, 2020 09:25 am IST,  Updated : Dec 08, 2020 12:48 pm IST

दिल्ली में पुलिस ने सोमवार को साफ कर दिया था कि अगर कोई बी जबरदस्ती दुकानों को बंद कराने का प्रयास करेगा या सड़कों पर यातायात रोकने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

‘दिल्ली में बंद फ्लॉप’, कपिल मिश्रा का दावा- India TV Hindi
‘दिल्ली में बंद फ्लॉप’, कपिल मिश्रा का दावा Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने दावा किया है कि दिल्ली में भारत ‘बंद फ्लॉप’ हो चुका है, कपिल मिश्रा ने कहा है कि दिल्ली में फल और सब्जी मंडियां खुली हुई हैं और ओखला तथा आजादपुर मंडी में व्यापार हो रहा है। कपिल मिश्रा के मुताबिक दिल्ली के सारे मार्केट, बाजार और इंडस्ट्रियल एरिया खुलेंगे। इसके अलावा सदर बाजार, चांदनी चौक, लाजपत नगर, सरोजनी, गांधी नगर, नेहरू प्लेस, क्नॉट प्लेस, करोल बाग, कमला नगर और सबवे खुलेगा।

कपिल मिश्रा ने एक अन्य ट्विटर हेंडल का वीडियो शेयर करते हुए दिखाया है कि दिल्ली की ओखला सब्जी मंडी में सामान्य कामकाज हो रहा है। इससे पहले कपिल मिश्रा ने कहा था कि मंडियों में फल और सब्जी का कारोबार करने वाले कारोबारियों के उनके पास फोन आ रहे हैं और वे अपनी दुकाने खोलना चाहते हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार के नियुक्त किए गए चेयरमैन जबरदस्ती सब्जी मंडी को बंद करने के निर्देश दे रहे हैं।

नए किसान कानूनों का विरोध कर रहे कुछ किसान संगठनों ने आज भारत बंद का आहवान किया है और जिन राज्यों में गैर भाजपा सरकारे हैं वहां पर भी कई सरकारों ने बंद का समर्थन किया है। कई राजनीतिक दलों ने भी बंद का समर्थन किया है लेकिन जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें हैं वहां पर फिलहाल हालात सामान्य लग रहे हैं और बंद का असर नहीं दिख रहा है।

हालांकि कुछ राज्यों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि बंद समर्थकों ने रेल और सड़क यातायात रोका है। कुछ जगहों पर सांकेतिक बंद की घोषणा की गई है।

दिल्ली में पुलिस ने सोमवार को साफ कर दिया था कि अगर कोई बी जबरदस्ती दुकानों को बंद कराने का प्रयास करेगा या सड़कों पर यातायात रोकने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।