1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 45 दिन के लॉकडाउन पर केजरीवाल ने पानी फेर दिया, बिना प्लानिंग के खोल दिए शराब के ठेके: विजय गोयल

45 दिन के लॉकडाउन पर केजरीवाल ने पानी फेर दिया, बिना प्लानिंग के खोल दिए शराब के ठेके: विजय गोयल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 08, 2020 05:15 pm IST,  Updated : May 08, 2020 06:08 pm IST

भारतीय जनता पार्टी नेता विजय गोयल ने दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन में ढील देने के बाद शराब के ठेकों पर भारी भीड़ को लेकर अरविंद केजरीवाल की आलोचना की है।

BJP leader Vijay Goel targets Arvind Kejriwal for liquor shop opening decision- India TV Hindi
BJP leader Vijay Goel targets Arvind Kejriwal for liquor shop opening decision Image Source : AP

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी नेता विजय गोयल ने दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन में ढील देने के बाद शराब के ठेकों पर भारी भीड़ को लेकर अरविंद केजरीवाल की आलोचना की है। विजय गोयल ने ट्वीट कर कहा कि 45 दिनों के लॉकडाउन पर केजरीवाल सरकार ने पानी फेर दिया। उन्होनें कहा कि बिना किसी प्लानिंग के रेड जोन में शराब की दुकानें खोलकर सोशल दिस्टेसिंग की ध्याजिया उड़ा दी गई। और अगले  3 दिन में 1500 मामले बढ़ गए। गोयल ने दिल्ली में तेल के दाम बढ़ाने को लेकर भी केजरीवाल की आलोचना करते हुए कहा कि लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं जानते हुए भी डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।