1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. फिर गरमाया 'शीश महल' का मुद्दा, अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा

फिर गरमाया 'शीश महल' का मुद्दा, अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Nov 21, 2024 01:20 pm IST,  Updated : Nov 21, 2024 01:20 pm IST

भाजपा ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल को शीश महल के मुद्दे पर घेर लिया है। दरअसल एक तरफ अरविंद केजरीवाल के आवास पर पीएसी की अहम बैठक हो रही है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा द्वारा अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

BJP RAISED issue of Sheesh Mahal again BJP opened front against Arvind Kejriwal- India TV Hindi
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा Image Source : ANI

दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों ने कमर कस ली है। एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर में पीएसी की अहम बैठक चल रही है। वहीं दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल के घर से 300 मीटर दूर आम आदमी पार्टी के खिलाफ और अरविंद केजरीवाल के 'शीशमहल' के खिलाफ भाजपा विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस प्रदर्शन में कैलाश गहलोत भी शामिल हैं। दिल्ली में साल 2025 के शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस चुनावी दंगल को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी अब आमने-सामने आ चुकी हैं।

आम आदमी पार्टी के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा

एक तरफ आम आदमी पार्टी चुनावी रणनीति तैयार कर भाजपा को घेरने के प्लान पर काम कर रही है। वहीं भाजपा नेता आम आदमी पार्टी और उनके नेताओं के भ्रष्टाचार को लेकर मैदान में उतर चुके हैं। अरविंद केजरीवाल पर भाजपा द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले कैलाश गहलोत भी इस विरोध प्रदर्शन का हिस्सा हैं और मंच पर मौजूद हैं। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब केजरीवाल के शीशमहल पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इससे पहले भी भाजपा ने इसके खिलाफ मोर्चा खोला था और अरविंद केजरीवाल के शीशमहल को लेकर उनपर जमकर निशाना साधा था।

अरविंद केजरीवाल के आवास पर पीएसी की बैठक

दिल्ली विधानसभा चुनाव का आयोजन 2025 के शुरुआती दिनों में होगा। ऐसे में आम आदमी पार्टी चुनाव की तैयारियां में जुट गई है। ऐसे में आज पीएसी की अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हो सकती है। माना जा रहा है कि आज विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की जा सकती है। आम आदमी पार्टी पीएसी की बैठक ऐसे समय पर हो रही है, जब दिल्ली विधानसभा चुनाव क लिए सिर्फ शेष 3 महीने बचे हुए हैं। यह वजह है कि इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। बता दें कि वर्तमान दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के 58 विधायक और 4 बागी विधायक हैं। वहीं भाजपा के पास 8 विधायक हैं। 

(रिपोर्ट- अनामिका गौड़)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।