1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. देशभर में 85 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; तलाशी अभियान जारी

देशभर में 85 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; तलाशी अभियान जारी

 Reported By: Abhay Parashar, Edited By: Amar Deep
 Published : Jul 18, 2025 08:24 am IST,  Updated : Jul 18, 2025 12:07 pm IST

दिल्ली और बेंगलुरु में 85 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह 45 से ज्यादा स्कूलों में धमकी भरा मेल आया। वहीं बेंगलुरु में भी 40 स्कूलों को धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है।

85 से ज्यादा स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी।- India TV Hindi
85 से ज्यादा स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी। Image Source : FILE

देशभर में 85 से अधिक स्कूलों को धमकी भरे मेल मिले हैं। एक तरफ जहां राजधानी दिल्ली के 45 से ज्यादा स्कूलों को आज फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली, वहीं बेंगलुरु में भी 40 से अधिक स्कूलों को धमकी भरे मेल प्राप्त हुए हैं। दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक स्कूल में बम का धमकी भरा मेल मिला है। वहीं मेल की सूचना मिलते की फायर विभाग और दिल्ली पुलिस की टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंची। यहां तलाशी अभियान जारी है। इसके अलावा दिल्ली के ही रोहिणी सेक्टर 3 के अभिनव पब्लिक स्कूल में भी एक धमकी भरा मेल आया है। इसकी सूचना मिलते ही दमकल और बॉम स्कॉड की टीम मौके पर पहुंच गई है। स्कूल में तलाशी अभियान जारी है। मामले की जांच की जा रही है।

सुबह-सुबह तीन स्कूलों को मिली धमकी

वहीं तीसरा धमकी भरा मेल रोहिणी के सेक्टर 24 में मौजूद सोवरन स्कूल में मिला है। इससे पहले रोहिणी के सेक्टर 3 में स्थित अभिनव पब्लिक स्कूल और फिर पश्चिम विहार के रिच मोंड स्कूल को भी धमकी भरा मेल मिला था। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने बताया है कि अभी तक शुक्रवार को 45 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने को लेकर धमकी भरा मेल आ चुका है। फिलहाल धमकी भरे मेल मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर दमकल और बम स्कॉड की टीम जांच कर रही है।

बेंगलुरु के 40 स्कूलों को धमकी भरे मेल

 पुलिस ने बताया कि आरआर नगर और केंगेरी सहित बेंगलुरु शहर के 40 निजी स्कूलों को आज बम की धमकी भरे ईमेल मिले। वहीं बम होने की सूचना मिलते ही बेंगलुरु पुलिस अलर्ट हो गई है। एहतियाती कदम उठाते हुए बेंगलुरु सिटी पुलिस ने प्रभावित संस्थानों में कई टीमें तैनात कर दी हैं। मेल में लिखा है: "विस्फोटक बड़ी कुशलता से काले प्लास्टिक के थैलों में छिपाए गए हैं। मैं तुम सब को इस दुनिया से मिटा दूंगा। एक भी नहीं बचेगा। जब मैं समाचार देखूंगा तो खुशी से हंसूंगा, क्योंकि मैं देखूंगा कि माता-पिता स्कूल पहुंच रहे हैं और उनके बच्चों के ठंडे, क्षत-विक्षत शरीर उन्हें दिखाई दे रहे हैं।"

स्कूलों में की जा रही तलाशी

बता दें कि इससे पहले भी इसी फॉर्मेट में कई बार धमकी भरे मेल आए हैं, जिसमें मेल भेजने वाले कई स्कूलों की ईमेल आईडी पर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी देते हैं। कई बार जांच के बाद धमकी भरे मेल के मामले में इसके पीछे स्कूल के स्टूडेंट्स का नाम सामने आया है। वहीं आज इन मेल के आने के बाद जांच जारी है।

पहले भी मिले धमकी भरे मेल

इससे पहले बुधवार को भी दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसमें दिल्ली के द्वारका के सेंट थॉमस और वसंत कुंज इलाके के वसंत वैली स्कूल समेत कई अन्य स्कूलों को ई-मेल पर बम से उड़ाने की धमकी मिली। वहीं मंगलवार को भी दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। फिलहाल दिल्ली में आए दिन स्कूलों को धमकी भरे मेल मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।