1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 'दिल्ली में 1990 के दशक वाले मुंबई अंडरवर्ल्ड का माहौल है...', CM आतिशी ने क्यों कही ये बात; जताई चिंता

'दिल्ली में 1990 के दशक वाले मुंबई अंडरवर्ल्ड का माहौल है...', CM आतिशी ने क्यों कही ये बात; जताई चिंता

 Edited By: Amar Deep
 Published : Oct 20, 2024 03:29 pm IST,  Updated : Oct 20, 2024 03:31 pm IST

सीएम आतिशी ने राजधानी दिल्ली के माहौल को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली में 1990 के दशक के मुंबई अंडरवर्ल्ड के दौर जैसा हाल हो गया है।

CM आतिशी ने जताई चिंता।- India TV Hindi
CM आतिशी ने जताई चिंता। Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में आज सुबह एक धमाके की घटना के बाद हड़कंप मच गया। ये धमका सीआरपीएफ स्कूल के बाहर हुआ। वहीं धमाके के बाद से ही जांच एजेंसियां मौके पर तैनात हैं और हर एंगल पर जांच की जा रही है। वहीं इस धमाके के बाद अब दिल्ली की राजनीति भी गर्म हो गई है। दिल्ली की सीएम आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर धमाके के बाद चिंता जाहिर की है। सीएम आतिशी ने कहा है कि आज दिल्ली में 1990 के दशक के मुंबई अंडरवर्ल्ड के दौर जैसा हाल हो गया है।

सीएम ने X पर किया पोस्ट

दिल्ली की सीएम आतिशी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा है, 'रोहिणी स्थित एक स्कूल के बाहर बम ब्लास्ट की घटना दिल्ली की चरमराती सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही है। दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी भाजपा की केंद्र सरकार के पास है, लेकिन भाजपा अपना ये काम छोड़कर सारा समय दिल्ली की चुनी हुई सरकार के कामों को रोकने में लगाती है। यही कारण है कि आज दिल्ली में 1990 के दशक के मुंबई अंडरवर्ल्ड के दौर जैसा हाल हो गया है। शहर में सरेआम गोलियां चल रही है, गैंगस्टर वसूली कर रहे हैं और अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। भाजपा के पास ना काम करने की नीयत है ना क़ाबिलियत। अगर गलती से भी दिल्ली वालों ने इन्हें दिल्ली सरकार की ज़िम्मेदारी दे दी तो ये स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी का भी वही हाल कर देंगे जो आज दिल्ली की कानून व्यवस्था का है।'

ररिवार सुबह हुआ धमाका

बता दें कि धमाके की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने एक्सप्लोजिव एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। आधिकारिक तौर पर जल्द मामला स्पेशल सेल को ट्रांसफर किया जाएगा। फिलहाल मौके पर स्पेशल सेल, एनआईए, सीआरपीएफ, एफएसएल और एनएसजी ब्लास्ट की जांच कर रही है। पूरे इलाके को कोर्डन ऑफ करके मैपिंग की जा रही है, तमाम दुकानों के सीसीटीवी सर्च किए जा रहे हैं, ताकि बम प्लांट करने वाले को पहचाना जा सके। इसके अलावा सभी एंगल पर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- 

VIDEO: दिल्ली में CRPF स्कूल के पास तेज धमाका, बम ब्लास्ट तो नहीं, जानें क्या-क्या मिले सबूत?

दिल्ली को दहलाने की थी साजिश? ब्लास्ट की जगह मिले सफेद पावडर, हाई अलर्ट जारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।