1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में शुक्रवार को बढ़ने के बाद अब फिर घटी कोरोना संक्रमण दर, मिले 36 नए केस

दिल्ली में शुक्रवार को बढ़ने के बाद अब फिर घटी कोरोना संक्रमण दर, मिले 36 नए केस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 06, 2021 11:02 pm IST,  Updated : Nov 06, 2021 11:02 pm IST

शुक्रवार को दिल्ली में 32 मामले दर्ज किए गए थे और संक्रमण दर 0.14 प्रतिशत रही थी। पिछले कई हफ्तों में संक्रमण दर 0.05 से 0.10 प्रतिशत रहने के बाद शुक्रवार को इसमें वृद्धि देखी गई थी। लेकिन, शनिवार को यह फिर से घटकर 0.10 प्रतिशत पर आ गई।

दिल्ली में शुक्रवार को बढ़ने के बाद अब फिर घटी कोरोना संक्रमण दर, मिले 36 नए केस- India TV Hindi
दिल्ली में शुक्रवार को बढ़ने के बाद अब फिर घटी कोरोना संक्रमण दर, मिले 36 नए केस Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 36 नए मामले आए हैं। हालांकि, इस दौरान किसी संक्रमित की मौत दर्ज नहीं की गई। वहीं, इस दौरान दिल्ली में संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत रही। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी। विभाग ने बताया कि इसके साथ ही दिल्ली में अबतक संक्रमित हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 14,40,071 हो गई है, जिनमें से 14.14 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। 

दिल्ली में जारी दैनिक बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अब तक 25,091 लोगों की महामारी से जान गई है। लेकिन, इस महीने किसी भी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई है। वहीं, अक्टूबर और सितंबर में क्रमश: चार और पांच मरीजों की कोविड-19 से जान गई थी। बुलेटिन के मुताबिक, शनिवार को संक्रमण दर (कुल जांचे गए नमूनों के अनुपात में संक्रमित) में मामूली गिरावट दर्ज की गई और 0.10 प्रतिशत पर आ गई है। 

शुक्रवार को दिल्ली में 32 मामले दर्ज किए गए थे और संक्रमण दर 0.14 प्रतिशत रही थी। पिछले कई हफ्तों में संक्रमण दर 0.05 से 0.10 प्रतिशत रहने के बाद शुक्रवार को इसमें वृद्धि देखी गई थी। लेकिन, शनिवार को यह फिर से घटकर 0.10 प्रतिशत पर आ गई।

बुलेटिन के मुताबिक, गत दिन कुल 34,554 नमूनों की जांच की गई थी, जिनमें से 25,399 नमूनों की जांच आरटी-पीसीआर पद्धति से हुई थी जबकि 9,155 नमूनों की जांच एंटीजन पद्धति से हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।