1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 85161 तक पहुंची, अबतक 2680 लोगों की मौत

दिल्ली में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 85161 तक पहुंची, अबतक 2680 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 29, 2020 10:49 pm IST,  Updated : Jun 29, 2020 10:49 pm IST

दिल्ली में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 85161 तक पहुच गई है। बीते 24 घंटे में 2084 लोग संक्रमित पाए गए है। जबकि 57 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना की वजह से अबतक 2680 लोगों की मौत हो चुकी है।

Coronavirus cases in Delhi till 29th June- India TV Hindi
Coronavirus cases in Delhi till 29th June Image Source : AP

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 85161 तक पहुच गई है। बीते 24 घंटे में 2084 लोग संक्रमित पाए गए है। जबकि 57 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना की वजह से अबतक 2680 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी में कल कंटेन्मेंट जोन की संख्या 421 थी, आज 440 हो गयी है। 

एनएचआरसी ने दिल्ली सरकार द्वारा संचालित एलएनजेपी अस्पताल को कोविड-प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए कोविड-19 ड्यूटी कर रहे मेडिकल और पैरामेडिकल कर्मचारियों को मनोवैज्ञानिक परामर्श देने के साथ-साथ रोगियों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर निगरानी रखने सहित विभिन्न सुझाव दिए हैं। 

मानवाधिकार पैनल ने ट्वीट किया कि ये सिफारिशें दिल्ली सरकार को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में की गई हैं। यह रिपोर्ट कोविड-19 प्रबंधन में कमियों के आरोपों के मद्देनजर आयोग की सदस्य ज्योतिका कालरा के नेतृत्व में आयोग की टीम द्वारा 11 जून को अस्पताल के दौरे के आधार पर बनाई गई है। 

एलएनजेपी अस्पताल दिल्ली सरकार के अंतर्गत कोविड-19 समर्पित केन्द्र है। एनएचआरसी ने सिफारिश की है कि रोगियों को उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर आहार विशेषज्ञ द्वारा निगरानी की जानी चाहिए और रोगियों को मोबाइल फोन के माध्यम से अपने परिवार के संपर्क में रहने की अनुमति दी जानी चाहिए। 

एनएचआरसी ने कहा, ‘‘ऑक्सीजन की सुविधा वाले एंबुलेंस की सूची को दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर डाला जाए और इसके शुल्क पर निगरानी रखी जाए। मानवाधिकार पैनल ने ट्वीट किया कि एनएचआरसी ने दिल्ली सरकार के एलएनजेपी अस्पताल में ड्यूटी कर रहे मेडिकल और पैरामेडिकल कर्मचारियों को मनोवैज्ञानिक परामर्श प्रदान करने का सुझाव दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।