1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में कोविड-19 के 3,797 नए मामले सामने आये, 99 और मरीजों की मौत

दिल्ली में कोविड-19 के 3,797 नए मामले सामने आये, 99 और मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 17, 2020 07:45 am IST,  Updated : Nov 17, 2020 08:07 am IST

दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,797 नए मामले सामने आए जिससे यहां कुल मामले बढ़कर 4.89 लाख से अधिक हो गए।

दिल्ली में कोविड-19 के 3,797 नए मामले सामने आये, 99 और मरीजों की मौत - India TV Hindi
दिल्ली में कोविड-19 के 3,797 नए मामले सामने आये, 99 और मरीजों की मौत  Image Source : FILE

नयी दिल्ली: दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,797 नए मामले सामने आए जिससे यहां कुल मामले बढ़कर 4.89 लाख से अधिक हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि वहीं संक्रमण से 99 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 7,713 हो गई। 

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार त्योहारों के मौसम और प्रदूषण के बढ़ते स्तर के बीच शहर में संक्रमित होने की दर 12.73 प्रतिशत रही। अभी दिल्ली में कोविड-19 के 40,128 मरीज उपचाराधीन हैं। बुलेटिन में कहा गया कि संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4,89,202 हो गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।