1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली पुलिस में Coronavirus से चौथी मौत, सीलमपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर ने दम तोड़ा

दिल्ली पुलिस में Coronavirus से चौथी मौत, सीलमपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर ने दम तोड़ा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 09, 2020 05:06 pm IST,  Updated : Jun 09, 2020 05:19 pm IST

दिल्ली पुलिस में कोरोना वायरस से एक और मौत हो गई है। सीलमपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर कर्मबीर की कोरोना से आर्मी अस्पताल में मौत हो गई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस में कोरोना वायरस  से एक और मौत हो गई है। सीलमपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर कर्मबीर की कोरोना से आर्मी अस्पताल में मौत हो गई है। सब इंस्पेक्टर कर्मबीर 56 साल के थे और वे डायबटीज के भी मरीज थे। तबियत बिगड़ने के बाद इन्हें 2 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आज इनकी मौत हो गई। कर्मबीर की पत्नी, एक बेटा और एक बेटी भी कोरोना से संक्रमित हैं लेकिन इन लोगों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं है।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस से अब तक दिल्ली पुलिस में 4 लोगों की मौत हो चुकी है। सब इंस्पेक्टर कर्मबीर से पहले जहांगीरपुरी, सेंट्रल क्राइम ब्रांच और भरत नगर थाने में तैनात तीन पुलिसकर्मियों की कोरोना से मौत हो चुकी है। आज सीलमपुर में तैनात सब इंस्पेक्टर कोरोना के शिकार हुए और इनकी मौत हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।