1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में सामने आए कोविड-19 के 16 नए मामले, एक और मरीज की मौत

दिल्ली में सामने आए कोविड-19 के 16 नए मामले, एक और मरीज की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 15, 2021 06:24 pm IST,  Updated : Nov 15, 2021 06:24 pm IST

वहीं, शनिवार को कोविड-19 के 56 और शुक्रवार को 62 मामले नए सामने आए थे। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 2.13 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से 80 लाख से अधिक लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है।

COVID-19: Delhi reports 16 new cases, one death- India TV Hindi
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोविड-19 के 16 नए मामले आए, जबकि एक और मरीज की मौत हो गई। Image Source : PTI

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोविड-19 के 16 नए मामले आए, जबकि एक और मरीज की मौत हो गई। वहीं, संक्रमण दर 0.04 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। विभाग के बुलेटिन में बताया गया कि नवंबर में अभी तक संक्रमण से चार लोगों की मौत हुई है। वहीं, संक्रमण से अक्टूबर में चार और सितंबर में पांच लोगों की मौत हुई थी। 

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, अधिकारियों ने पिछले 24 घंटे में 37,495 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की। दिल्ली में अभी 337 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से 164 लोग पृथक-वास में हैं। शहर में अभी 124 निरुद्ध क्षेत्र हैं। दिल्ली में रविवार को संक्रमण के 36 मामले सामने आए थे और एक मरीज की मौत हुई थी। 

वहीं, शनिवार को कोविड-19 के 56 और शुक्रवार को 62 मामले नए सामने आए थे। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 2.13 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से 80 लाख से अधिक लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है। शहर में टीकाकरण अभियान इस साल 16 जनवरी को शुरू हुआ था।

इस बीच दिल्ली में इस साल डेंगू के मामले बढ़कर 5,270 के पार पहुंच गए हैं। स्थानीय निकाय द्वारा सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, 2015 के बाद इस साल डेंगू के सबसे ज्यादा मामले आए हैं। पिछले एक सप्ताह में डेंगू के करीब 2,570 नये मामले आए हैं, हालांकि इस दौरान बीमारी से किसी की मौत नहीं हुई है। 

स्थानीय निकाय की ओर से सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, इस मौसम में 13 नवंबर तक डेंगू के 5,277 मामले आए हैं, जो 2015 के बाद सबसे ज्यादा हैं। दिल्ली में 2016 में डेंगू के 4431 मामले आए थे जबकि 2017 में 4726 , 2018 में 2798, 2019 में 2036 और 2020 में 1072 मामले आए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।