1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली कैंट की सीएसडी कैंटीन में लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

दिल्ली कैंट की सीएसडी कैंटीन में लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 31, 2020 09:59 am IST,  Updated : May 31, 2020 11:13 am IST

दिल्ली कैंट की सीएसडी कैंटीन में रविवार सुबह आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों मौके पर पहुंच चुकी हैं।

CSD canteen fire Delhi Cant - India TV Hindi
CSD canteen fire Delhi Cant  Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। दिल्ली कैंट की सीएसडी कैंटीन में रविवार सुबह आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों मौके पर पहुंच गईं। जानकारी के मुताबिक, दिल्‍ली कैंट के सदर बाजार इलाके में स्थित आर्मी कैंटीन में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की 8 गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग को सुबह करीब नौ बजे आग लगने की सूचना मिली और दमकल की आठ गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। कैंटीन भंडार विभाग (सीएसडी) दिल्ली छावनी के सदर बाजार में स्थित है। हालांकि, फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।