1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: गुरुवार साल का सबसे गर्म दिन, तापमान 33.9 डिग्री तक पहुंचा

दिल्ली: गुरुवार साल का सबसे गर्म दिन, तापमान 33.9 डिग्री तक पहुंचा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 05, 2021 10:35 am IST,  Updated : Mar 05, 2021 10:35 am IST

गुरुवार को दिल्ली में तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

दिल्ली: गुरुवार साल का सबसे गर्म दिन, तापमान 33.9 डिग्री तक पहुंचा- India TV Hindi
दिल्ली: गुरुवार साल का सबसे गर्म दिन, तापमान 33.9 डिग्री तक पहुंचा Image Source : FILE

नई दिल्ली: दिल्ली में गुरुवार को साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। सफदरगंज में तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य तापमान से 7 डिग्री ज्यादा है। इसके साथ ही 04 मार्च अब तक का सबसे गर्म दिन बन गया। इससे पहले 25 से 27 फरवरी के बीच पारा 33 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर गया था।

मौसम विभाग के मुताबिक 7 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण दिल्ली समेत हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश  की संभावना है तब गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक मार्च में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता है। इस वजह से तापमान का बढ़ना सामान्य बात है। उन्होंने अगले दो दिन मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है।

कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 7 मार्च से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा बारिश होने की संभावना भी है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है।

दिल्ली में आज सुबह साफ रहा आसमान

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने दिन में भी आसमान साफ रहने और 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे नमी का स्तर 72 प्रतिशत था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।