1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi Assembly Election 2025 Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के सबसे सटीक नतीजे कहां और कितने बजे से देखें

Delhi Assembly Election 2025 Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के सबसे सटीक नतीजे कहां और कितने बजे से देखें

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Feb 07, 2025 02:07 pm IST,  Updated : Feb 08, 2025 07:59 am IST

दिल्ली में वोटों की गिनती शनिवार को होनी है। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आप सुबह छह बजे से इंडिया टीवी चैनल और इसके डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मतगणना और सभी राजनीतिक दलों से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

PM modi Arvind Kejriwal- India TV Hindi
पीएम नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल Image Source : PTI

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पांच फरवरी को 699 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई थी। आठ फरवरी (शनिवार) को मतगणना होनी है। मतगणना पूरी होने के साथ ही यह तय हो जाएगा कि अगले पांच साल तक दिल्ली में किसका शासन होगा। मतगणना के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यहां हम बता रहे हैं कि आप दिल्ली चुनाव के सबसे सटीक नतीजे कहां और कितने बजे से देख सकते हैं।

वोटों की गिनती कैसे करें चेक

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के वोटो की गिनती को चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.eci.gov.in/) पर ट्रैक किया जा सकता है। चुनाव आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर हर विधानसभा सीट के हर उम्मीदवार के वोटों की गिनती रियल टाइम पर समय-समय पर अपडेट होती है। इसके अलावा इंडिया टीवी के न्यूज चैनल, वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर भी आपको दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी हर अपडेट लाइव मिलेगी।

कितने बजे शुरू होगी वोटों की गिनती

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटों की गिनती शनिवार (8 फरवरी) को सुबह 8 बजे से शुरु होगी। मतगणना पूरी होने में अकस्र शाम तक का समय लग जाता है। कभी-कभार देर रात भी हो जाती है। हालांकि, दोपहर 12 बजे तक रुझान मजबूत हो जाते हैं और नतीजों में बदलने लगते हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि दोपहर तक यह साफ हो जाएगा कि दिल्ली में अगली सरकार किस पार्टी या गठबंधन की बनेगी।

आप और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर

दिल्ली में पिछले दो विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी के नाम रहे थे। दोनों मौकों पर आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल कर सरकार बनाई थी। हालांकि, इस बार आम-आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है। एग्जिट पोल के अनुसार दोनों पार्टियों को 30 से 40 के बीच सीटें मिल सकती हैं। दिल्ली में कुल 70 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 36 है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।