1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. BJP के संकल्प पत्र का दूसरा हिस्सा जारी, 'KG से PG तक फ्री शिक्षा और ऑटो-टैक्सी वालों को 10 लाख का जीवन बीमा देंगे'

BJP के संकल्प पत्र का दूसरा हिस्सा जारी, 'KG से PG तक फ्री शिक्षा और ऑटो-टैक्सी वालों को 10 लाख का जीवन बीमा देंगे'

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 21, 2025 11:33 am IST,  Updated : Jan 21, 2025 11:57 am IST

बीजेपी ने संकल्प पत्र का दूसरा हिस्सा जारी कर दिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बीजेपी के संकल्पों के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देंगे।

Anurag Thakur- India TV Hindi
अनुराग ठाकुर Image Source : ANI

नई दिल्ली: बीजेपी ने संकल्प पत्र का दूसरा हिस्सा जारी कर दिया है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि AAP के सभी घोटालों की जांच कराएंगे। हम जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं। मोदी की गारंटी है कि दिल्ली में हर गारंटी पूरी होगी।

छात्रों के लिए बड़ा ऐलान

इसके अलावा बीजेपी ने छात्रों को लेकर बहुत बड़ा ऐलान किया है। बीजेपी ने ऐलान किया है कि दिल्ली में जरूरतमंदों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देंगे। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15 हजार देंगे। इसे छात्रों के हित में बड़ा संकल्प माना जा रहा है। 

केजरीवाल ने ऑटो वालों के लिए कुछ नहीं किया: बीजेपी

बीजेपी ने कहा कि केजरीवाल ने ऑटो वालों के लिए कुछ नहीं किया। बीजेपी का संकल्प है कि दिल्ली ऑटो-टैक्सी वेलफेयर बोर्ड बनाया जाएगा। ऑटो-टैक्सी वालों को 10 लाख का जीवन बीमा देंगे। बीजेपी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने दलालों को खत्म कर दिया है और DBT के माध्यम से जन-कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया। भ्रष्टाचार के प्रति मोदी सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की है। हमारी सरकार बनने पर हम स्वास्थ्य, यातायात, बिजली, पानी और परिवहन आदि से जुड़ी समस्याओं का हल करेंगे। दिल्ली वालों को बेहतर आज और बेहतर कल देने का प्रयास करेंगे।

बीजेपी ने कहा कि भाजपा की जहां भी सरकारें रही, जन-कल्याण उनकी प्राथमिकता और केंद्र बिंदु रहा। केंद्र सरकार में भी हमने राज्यों के सहयोग से नागरिकों की समस्याओं का जहां समाधान किया, वहीं पर उनको सुविधाएं भी दी।

बीजेपी ने संकल्प पत्र में क्या-क्या ऐलान किए?

  • दिल्ली में जरूरतमंदों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देंगे।
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15 हजार देंगे
  • AAP के सभी घोटालों की जांच कराएंगे। 
  • ITI में पढ़ने वाले SC छात्रों को हर महीने एक हजार देंगे।
  • दिल्ली ऑटो-टैक्सी वेलफेयर बोर्ड बनाया जाएगा।
  • ऑटो-टैक्सी वालों को 10 लाख का जीवन बीमा देंगे।
  • 5 लाख तक का दुर्घटना बीमा देंगे।
  • उनके बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति देंगे।
  • रियायती वाहन बीमा प्रदान करेंगे।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।