1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: मालवीय नगर सीट पर कांटे की टक्कर, किसके सिर पर सजेगा जीत का सेहरा?

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: मालवीय नगर सीट पर कांटे की टक्कर, किसके सिर पर सजेगा जीत का सेहरा?

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 26, 2025 07:51 am IST,  Updated : Jan 26, 2025 08:04 am IST

दिल्ली की मालवीय नगर सीट पर आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। यहां आप से सोमनाथ भारती, बीजेपी से सतीश उपाध्याय और कांग्रेस से जितेंद्र कुमार कोचर मैदान में हैं।

Malviya Nagar- India TV Hindi
मालवीय नगर सीट पर कांटे की टक्कर Image Source : INDIA TV

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए 5 फरवरी को मतदान होना है, जिसके नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। ऐसे में सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी को तेज कर दिया है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में मालवीय नगर एक अहम सीट है, जहां आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। यहां आप से सोमनाथ भारती, बीजेपी से सतीश उपाध्याय और कांग्रेस से जितेंद्र कुमार कोचर उम्मीदवार हैं।

क्या है मालवीय नगर सीट का इतिहास?

मालवीय नगर दक्षिण दिल्ली का एक आवासीय इलाका है, जो साकेत और हौज खास के बीच स्थित है। इसका नाम स्वतंत्रता सेनानी मदन मोहन मालवीय के नाम पर रखा गया है। यह विधानसभा, नई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंदर आती है। इसे 1950 के दशक में भारत के विभाजन के बाद पाकिस्तान से आए शरणार्थियों ने बसाया था। 1971 में सोवियत-अफगान युद्ध के दौरान विस्थापित हुए अफगान शरणार्थी भी यहां की आबादी का हिस्सा थे।

साल 1993 में यहां से बीजेपी जीती थी और राजेंद्र गुप्ता विधायक बने थे। इसके बाद साल 1998, 2003 में लगातार दो बार डॉ योगानंद शास्त्री ने यहां से जीत हासिल की। साल 2008 में डॉ. किरण वालिया को जीत का स्वाद मिला। लगातार तीन बार से इस सीट पर AAP का कब्जा है और सोमनाथ भारती जीत रहे हैं। बीजेपी के लिए ये इस सीट को पाने का एक अहम मौका है, वहीं आप भी अपनी जीत को बरकरार रखने के लिए पूरा जोर लगा रही है। कांग्रेस भी इस सीट पर जीत की कोशिश में लगी हुई है। 

साल 2020 के चुनाव नतीजे क्या थे?

साल 2020 में इस सीट पर आम आदमी पार्टी को जीत मिली थी। यहां आप के सोमनाथ भारती को 52,043 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर बीजेपी के शैलेन्द्र सिंह रहे थे, उन्हें 33,899 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर कांग्रेस की नीतू वर्मा सोइन रही थीं और उन्हें 2,856 वोट मिले थे।

साल 2015 के चुनाव नतीजे क्या थे?

साल 2015 में भी इस सीट पर आम आदमी पार्टी को जीत मिली थी। यहां आप के सोमनाथ भारती को 51,196 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर भाजपा की डॉ. नंदिनी शर्मा थीं और उन्हें 35,299 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के योगानंद शास्त्री रहे थे और उन्हें 5,555 वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।