1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: ज्योतिष सीखने के बहाने दोस्ती की, फिर टैरो कार्ड रीडर के साथ किया रेप

दिल्ली: ज्योतिष सीखने के बहाने दोस्ती की, फिर टैरो कार्ड रीडर के साथ किया रेप

 Published : Mar 19, 2024 07:43 am IST,  Updated : Mar 19, 2024 07:48 am IST

दिल्ली में एक 36 साल की एक महिला टैरो कार्ड रीडर के साथ रेप हुआ है। आरोपी ने महिला से ज्योतिष सीखने के नाम पर दोस्ती की थी। फिर उसके पेय पदार्थ में कुछ मिला दिया और बेहोशी की हालत में उससे रेप किया।

rape- India TV Hindi
टैरो कार्ड रीडर के साथ रेप Image Source : REPRESENTATIVE PIC

नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के नेब सराय में 36 साल की एक महिला टैरो कार्ड रीडर के साथ रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिला को संपत्ति बेचने में मदद करने की पेशकश की थी और बाद में उसने ज्योतिष सीखने के बहाने उससे दोस्ती कर ली।

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित महिला ने 11 फरवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसके एक परिचित ने उससे रेप किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 24 जनवरी को, अग्रवाल ने महिला को संपत्ति का सौदा तय करने के लिए नेब सराय में अपने दोस्त के घर बुलाया। अधिकारी ने बताया कि वहां उसने उसके पेय पदार्थ में कथित तौर पर कुछ मिला दिया जिससे वह बेहोश हो गई और फिर उसने उसके साथ रेप किया। 

पुलिस ने बताया कि अग्रवाल अभी फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

दार्जीलिंग की एक महिला के साथ भी आया था रेप का मामला

दिल्ली में दार्जीलिंग की एक महिला के साथ भी रेप का मामला सामने आया था। उसके दोस्त ने दिल्ली में 7 दिन तक उससे रेप किया था। आरोपी ने न केवल पीड़ित को पीटा था, बल्कि गर्म दाल डालकर टॉर्चर भी किया था। ये घटना 30 जनवरी को सामने आई थी। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले थे। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें:

बिहार में अपराधी बेखौफ, पति के सामने ही पत्नी को गोलियों से भूना, मौके पर मौत

MVA उम्मीदवारों की लिस्ट कब होगी जारी? नाना पटोले ने दी जानकारी, सांगली से विशाल पाटिल होंगे प्रत्याशी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।