1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में सुरक्षित नहीं बेटियां, द्वारका में लड़की पर एसिड अटैक, सफदरजंग में चल रहा इलाज

दिल्ली में सुरक्षित नहीं बेटियां, द्वारका में लड़की पर एसिड अटैक, सफदरजंग में चल रहा इलाज

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Dec 14, 2022 11:34 am IST,  Updated : Dec 14, 2022 11:54 am IST

दिल्ली के द्वारका में एक स्कूल गर्ल पर लड़के ने एसिड फेंका है। लड़की को सफदरजंग हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। ये जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है। घटना सुबह 9 बजे की है और इसे देखकर लगता है कि आपराधिक दिमाग के लोगों में पुलिस का कोई खौफ नहीं बचा है।

Acid Attack- India TV Hindi
द्वारका में लड़की पर फेंका गया एसिड Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला द्वारका से सामने आया है। यहां एक स्कूल गर्ल पर एसिड अटैक हुआ है। एक लड़के ने लड़की पर एसिड से हमला किया है। ये घटना आज सुबह करीब 9 बजे की है। लड़की को सफदरजंग हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है और दिल्ली पुलिस के अधिकारी हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है। 

दिल्ली पुलिस ने बताया कि पीएस मोहन गार्डन इलाके में एक लड़की पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में सुबह करीब 9 बजे पीसीआर कॉल आई। इसमें यह कहा गया कि 17 साल की एक लड़की पर कथित तौर पर सुबह करीब 7:30 बजे  2 बाइक सवार लोगों ने एसिड जैसी किसी चीज से हमला किया। 

घटना के वक्त छोटी बहन के साथ थी पीड़ित

दिल्ली पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी। उसने अपने परिचित दो लोगों पर शक जताया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है। लड़की का इलाज चल रहा है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, उसकी हालत स्थिर है। इस बारे में डॉक्टर ज्यादा बेहतर बता पाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।