Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना नदी के वासुदेव घाट पर की आरती, साथ में मौजूद रहे कैबिनेट मंत्री

सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना नदी के वासुदेव घाट पर की आरती, साथ में मौजूद रहे कैबिनेट मंत्री

Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61 Published : Feb 20, 2025 06:49 pm IST, Updated : Feb 20, 2025 06:56 pm IST

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता सीएम पद की शपथ लेने के बाद यमुना नदी के वासुदेव घाट पर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने यमुना जी की आरती की। इस दौरान उनके साथ दिल्ली कैबिनेट के मंत्री भी मौजूद थे।

Delhi CM Rekha Gupta along with her cabinet ministers offers prayers as they join to perform evening- India TV Hindi
Image Source : ANI सीएम रेखा गुप्ता ने वासुदेव घाट पर की आरती

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता सीएम पद की शपथ ले चुकी हैं। उनके साथ मंत्रिपरिषद की भी कई विधायकों ने आज शपथ ली है। इस बीच कैबिनेट मंत्रियों के साथ रेखा गुप्ता यमुना जी के वासुदेव घाट पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने शाम की आरती की और प्रार्थना किया। बता दें कि इस दौरान रेखा गुप्ता के साथ प्रवेश वर्मा समेत दिल्ली कैबिनेट के कई मंत्री भी मौजूद रहें। बता दें कि पूरे विधि-विधान के साथ रेखा गुप्ता ने आरती की। बता दें कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रेखा गुप्ता को सीएम पद की शपथ दिलाई और विधायकों को मंत्रिपरिषद की शपथ दिलाई। बता दें कि आज शाम दिल्ली कैबिनेट की पहली बैठक होने वाली है।

दिल्ली में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा 

  • प्रवेश वर्मा- दिल्ली के डिप्टी सीएम।
  • सीएम रेखा गुप्ता के पास गृह और वित्त मंत्रालय।
  • रेखा गुप्ता के पास विजिलेंस विभाग भी रह सकता है ।
  • प्रवेश वर्मा को शिक्षा,परिवहन और PWD मंत्रालय मिल सकता है
  • कपिल मिश्रा को जल, पर्यटन,संस्कृत मंत्रालय मिल सकता है।
  • मनजिंदर सिरसा को स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी मिल सकती है।

50,000 लोग रामलीला मैदान में जुटे

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह को देखने के लिए गुरुवार को हजारों भाजपा समर्थक विशाल रामलीला मैदान में जमा हुए। PTI की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, करीब 50,000 लोग इस भव्य समारोह को देखने के लिए एकत्र हुए थे। बता दें कि 26 साल से अधिक समय बाद दिल्ली की सत्ता में भाजपा की वापसी हुई है।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement