1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिवाली पर कैबिनेट सहयोगियों के साथ पूजा करेंगे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल

दिवाली पर कैबिनेट सहयोगियों के साथ पूजा करेंगे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 24, 2021 06:40 am IST,  Updated : Oct 24, 2021 06:40 am IST

केजरीवाल ने कहा, ''मैं आप सभी को सूचित करना चाहता हूं कि इस साल दिवाली पर, मैं अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ शाम 7 बजे पूजा करूंगा। मैं आप सभी से अपने-अपने टीवी के माध्यम से हमारे साथ दिवाली मनाने का आग्रह करता हूं।''

arvind kejriwal- India TV Hindi
दिवाली पर कैबिनेट सहयोगियों के साथ पूजा करेंगे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को घोषणा की कि वह दिवाली के अवसर पर अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ पूजा करेंगे, जिसका टेलीविजन पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। मुख्यमंत्री अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में दिल्ली विधानसभा में आयोजित 'अग्र-समागम' में बोल रहे थे। केजरीवाल ने कहा, ''मैं आप सभी को सूचित करना चाहता हूं कि इस साल दिवाली पर, मैं अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ शाम 7 बजे पूजा करूंगा, जिसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। मैं आप सभी से अपने-अपने टीवी के माध्यम से हमारे साथ दिवाली मनाने का आग्रह करता हूं।''

दीपावली 4 नवंबर को मनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह 26 अक्टूबर को अयोध्या जाएंगे। उन्होंने कहा, ''मैं दिल्ली और उसके लोगों की भलाई तथा प्रगति के लिए भगवान श्री राम से प्रार्थना करने और हम सभी के लिए एक सुखी तथा स्वस्थ जीवन के लिए आशीर्वाद लेने मंगलवार को अयोध्या जाऊंगा।''

इसके अलावा, केजरीवाल ने पिछले डेढ़ साल में जरूरतमंदों की मदद करने के लिए अग्रवाल समुदाय की सराहना की। उन्होंने कहा, ''चूंकि मैं खुद अग्रवाल समुदाय से संबंध रखता हूं, इसलिए मैंने देखा है कि हमारे समुदाय के लोगों ने कैसे कोविड के कारण अपना व्यवसाय खो दिया और भारी नुकसान का सामना किया... सभी प्रतिकूल हालात के बावजूद, समुदाय ने हर समय जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे कदम बढ़ाया। इसका मुझसे बेहतर कोई गवाह नहीं हो सकता।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।