1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में कोरोना मामलों में गिरावट जारी, 24 घंटे में 1410 नए केस आए सामने

दिल्ली में कोरोना मामलों में गिरावट जारी, 24 घंटे में 1410 नए केस आए सामने

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 06, 2022 09:08 pm IST,  Updated : Feb 06, 2022 09:08 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी में मामलों की कुल संख्या बढ़कर 18,43,933 पर पहुंच गई, जबकि मृतकों की संख्या 25,983 हो गई। गत 13 जनवरी को संक्रमितों की संख्या 28,867 के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छूने के बाद दिल्ली में दैनिक मामलों की संख्या में गिरावट आई है।

Covid Test- India TV Hindi
Covid Test Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,410 नए मामले सामने आए और महामारी से 14 और मरीजों की मौत हो गई, जबकि संक्रमण दर गिरकर 2.45 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में मामलों की कुल संख्या बढ़कर 18,43,933 पर पहुंच गई, जबकि मृतकों की संख्या 25,983 हो गई।

बुलेटिन के अनुसार, एक दिन पहले की गई कोविड-19 जांच की संख्या 57,549 थी। दिल्ली में शनिवार को संक्रमण के 1,604 मामले दर्ज किये गये थे, जबकि 17 और मरीजों की मौत हुई थी।

गत 13 जनवरी को संक्रमितों की संख्या 28,867 के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छूने के बाद दिल्ली में दैनिक मामलों की संख्या में गिरावट आई है।

(इनपुट- एजेंसी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।