1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में सोमवार से रात 9 बजे तक टीकाकरण केंद्र संचालित होंगे, सत्येंद्र जैन ने दी जानकारी

दिल्ली में सोमवार से रात 9 बजे तक टीकाकरण केंद्र संचालित होंगे, सत्येंद्र जैन ने दी जानकारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 19, 2021 07:59 pm IST,  Updated : Mar 19, 2021 07:59 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी में टीकाकरण केंद्र 22 मार्च से रात नौ बजे तक संचालित होंगे। आधिकारिक आदेश के अनुसार यह जानकारी सामने आई है।

दिल्ली में सोमवार से रात 9 बजे तक टीकाकरण केंद्र संचालित होंगे - India TV Hindi
दिल्ली में सोमवार से रात 9 बजे तक टीकाकरण केंद्र संचालित होंगे  Image Source : PTI FILE PHOTO

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में टीकाकरण केंद्र 22 मार्च से रात नौ बजे तक संचालित होंगे। आधिकारिक आदेश के अनुसार यह जानकारी सामने आई है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश की एक प्रति स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को एक ट्वीट में साझा की। 

सत्येंद्र जैन ने ट्वीट किया, "कोविड ​​मामलों में अचानक वृद्धि का संज्ञान लेते हुए, दिल्ली सरकार के सभी अस्पताल अपने परिसर में टीकाकरण स्थलों का संचालन कम से कम रात नौ बजे तक करेंगे। इसे सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कर्मियों को तैनात किया जाएगा। मैं दिल्लीवासियों को उचित दिशानिर्देशों का पालन करने और सुरक्षित रहने का अनुरोध करता हूं।" 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को इस फैसले की घोषणा की थी। यह मानते हुए कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं, केजरीवाल ने एक डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि यह चिंतित होने की बात नहीं है क्योंकि उन्होंने घोषणा की है कि दिल्ली में दैनिक टीकाकरण की क्षमता को 30,000-40,000 से बढ़ाकर 1.25 लाख खुराक की जाएगी। 

उन्होंने यह भी कहा था कि सरकारी और निजी, दोनों तरह के टीकाकरण केंद्रों की संख्या दोगुनी की जाएगी। उनकी संख्या करीब 500 से बढ़ाकर 1,000 की जाएगी। टीकाकरण का समय सुबह नौ से शाम पांच बजे के बजाए अब सुबह नौ बजे से लेकर रात नौ बजे तक होगा। 

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में गुरुवार को कोविड-19 के 607 नए मामले आए, जो ढाई महीने में सबसे अधिक है, जबकि एक और मौत होने से राष्ट्रीय राजधानी में मृतकों की संख्या 10,949 हो गई। महानगर में अब तक संक्रमण के कुल 6,45,632 मामले आ चुके हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,924 हो गई है। अब तक 6.31 लाख लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। 

ये भी पढ़ें:

मुंबई के प्रसिद्ध सीएसटी स्टेशन के ढांचे में होगा बदलाव? जानिए पीयूष गोयल ने क्या क्या

Holi 2021 के मद्देनजर Indian Railway चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें, ये है टाइमिंग-रूट समेत पूरी जानकारी

होली पर ट्रेन टिकट की नहीं होगी दिक्कत, रेलवे ने 48 स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया समय, देखिए लिस्ट

केंद्र सरकार ने केजरीवाल सरकार को दिया बड़ा झटका, आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर पूछा ये सवाल

UP: 4 साल में विकास की एक भी बात सच हुई तो छोड़ दूंगा राज्यसभा, राम गोपाल यादव का बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।