1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में लगातार 5वें दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई लेकिन पॉजिटिव केस बढ़े

दिल्ली में लगातार 5वें दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई लेकिन पॉजिटिव केस बढ़े

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 24, 2021 06:29 pm IST,  Updated : Aug 24, 2021 06:45 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को लगातार 5वें दिन कोरोना वायरस संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई लेकिन सोमवार के मुकाबले संक्रमण के रोजाना मिलने वाले मामलों में बढ़त देखी गई।

दिल्ली में लगातार 5वें दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई लेकिन पॉजिटिव केस बढ़े- India TV Hindi
दिल्ली में लगातार 5वें दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई लेकिन पॉजिटिव केस बढ़े Image Source : PTI

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को लगातार 5वें दिन कोरोना वायरस संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई लेकिन सोमवार के मुकाबले संक्रमण के रोजाना मिलने वाले मामलों में बढ़त देखी गई। मंगलवार को जारी किए गए दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया जबकि इस दौरान संक्रमण के 39 नए पॉजिटिव केस मिले। इसके साथ ही संक्रमण की दर 0.06 फीसदी रही।

वहीं, दिल्ली सरकार के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को 17 नए मामले सामने आए थे, जिसके साथ ही संक्रमण दर 0.04 फीसदी दर्ज की गई थी। रविवार को भी संक्रमण दर 0.04 फीसदी थी। लेकिन, मंगलवार को कोरोना संक्रमण की दल 0.04 फीसदी से बढ़कर 0.06 फीसदी हो गई।

ताजे बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण मुक्त होने के बाद 114 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। शहर में अब तक संक्रमण के कुल 14,37,485 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें ठीक होने वाले और शहर से बाहर जाने वाले 14,11,995 लोग शामिल हैं। 

बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में अब तक इस घातक वायरस के कारण 25,079 मरीजों की मौत हो चुकी है और मृत्यु दर 1.74 फीसदी है।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।