1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: लगातार तीसरे दिन कोरोना से नहीं हुई किसी की मौत, 24 नए पॉजिटिव केस मिले

दिल्ली: लगातार तीसरे दिन कोरोना से नहीं हुई किसी की मौत, 24 नए पॉजिटिव केस मिले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 22, 2021 06:27 pm IST,  Updated : Aug 24, 2021 01:17 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया।

दिल्ली: लगातार तीसरे दिन कोरोना से नहीं हुई किसी की मौत, 24 नए पॉजिटिव केस मिले- India TV Hindi
दिल्ली: लगातार तीसरे दिन कोरोना से नहीं हुई किसी की मौत, 24 नए पॉजिटिव केस मिले Image Source : PTI

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया। हालांकि, कोरोना वायरस के 24 नए मामले सामने आए है, जिससे संक्रमण की दर 0.04 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां साझा किये गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। 

कोविड-19 की दूसरी लहर की शुरुआत के बाद से यह 13वीं बार है जब दिल्ली में एक दिन में मौत का कोई मामला सामने नहीं आया। शनिवार को दिल्ली में संक्रमण के 19 मामले दर्ज किए गए थे, जो पिछले साल 15 अप्रैल के बाद सबसे कम थे, जब 17 लोगों में संक्रमण का पता चला था। 

बुलेटिन में कहा गया है कि नये मामले सामने आने के बाद शहर में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 14,37,317 हो गई है। इनमें से 14.11 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं। महामारी से अब तक मृतकों की संख्या 25,079 है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।