1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi Corona Update: दिल्ली में इस साल एक दिन में सबसे कम कोरोना के नए केस आए, संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत हुई

Delhi Corona Update: दिल्ली में इस साल एक दिन में सबसे कम कोरोना के नए केस आए, संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत हुई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 26, 2021 05:48 pm IST,  Updated : Jun 26, 2021 05:53 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में शनिवार (26 जून) को कोरोना वायरस संक्रमण के 85 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 158 लोग डिस्चार्ज हुए और 09 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।

दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के 85 नए मामले आए, संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत हुई - India TV Hindi
दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के 85 नए मामले आए, संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत हुई  Image Source : PTI FILE PHOTO

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में शनिवार (26 जून) को कोरोना वायरस संक्रमण के 85 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 158 लोग डिस्चार्ज हुए और 09 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। यह कोरोना से संक्रमण का इस साल में अब तक का एक दिन में सामने आए सबसे कम मामले हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के मुताबक, दिल्ली में कोरोना के अबतक कुल 14,33,675 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं दिल्ली में अबतक कुल 14,07,116 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। वहीं दिल्ली में कोरोना से अबतक कुल 24,961 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना संक्रमण की दर घटकर 0.12 प्रतिशत पहुंची

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना के 1,598 सक्रिय मामले हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर घटकर 0.12 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.74 प्रतिशत दर्ज की गई। 

जानिए दिल्ली में वैक्सीनेशन का हाल

दिल्ली में कोरोना वैक्‍सीनेशन की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 166310 लोगों को वैक्‍सीन दी गई। इसमें में से 147873 लोगों को वैक्‍सीन की पहली डोज जबकि 18437 लोगों को वैक्‍सीन की दूसरी डोज दी गई है। राजधानी में अब तक कुल 7129002 लोगों को वैक्‍सीन दी जा चुकी है, जिसमें कुल 5462512 को वैक्‍सीन की पहली डोज और 1666490 को वैक्‍सीन की दोनों डोज मिल चुकी है।

दिल्ली में 24 घंटे में कुल 72920 टेस्ट किए गए

दिल्ली में कोरोना टेस्टिंग की बात करें तो बीते 24 घंटे में कुल 72920 टेस्ट किए गए हैं। जिसमें 50839 RTPCR/CBNAAT/TrueNat टेस्‍ट किए गए जबकि 22081 रैपिड एंटीजन टेस्‍ट किए गए हैं। दिल्‍ली सरकार अबतक कुल मिलाकर 21203679 टेस्‍ट करा चुकी है। वहीं दिल्ली में अभी केंटनमेंट जोन की संख्या भी घटकर 1817 हो गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।