1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: होली के दिन दोपहर 2 बजे के बाद चलेंगी डीटीसी बसें

दिल्ली: होली के दिन दोपहर 2 बजे के बाद चलेंगी डीटीसी बसें

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 16, 2022 11:51 am IST,  Updated : Mar 16, 2022 11:51 am IST

डीटीसी ने दोपहर बाद केवल 889 बसों को चलाने का फैसला किया है

DTC buses will run after 2 pm on Holi- India TV Hindi
DTC buses will run after 2 pm on Holi Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • होली के दिन सुबह से बंद रहेंगी DTC बसें
  • दोपहर 2 बजे बाद सिर्फ 889 बसें चलेंगी
  • 18 मार्च को घर से निकलने से पहले जान लें DTC की एडवाइजरी

दिल्ली: होली के दिन 18 मार्च को डीटीसी और क्लस्टर बस सर्विस दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगी। डीटीसी के मुताबिक दो बजे के बाद डीटीसी की बसें सड़कों पर चलनी शुरू हो जाएंगी। होली के दिन सवारियों की कम संख्या को देखते हुए डीटीसी ने दोपहर बाद केवल 889 बसों को चलाने का फैसला किया है। ईवनिंग शिफ्ट में चुने हुए रूट पर बसें चलाई जाएंगी। DTC बसों के बारे हेल्पलाइन नंबर 1800118181 (टोल फ्री नंबर) और 41400400 पर जानकारी हासिल कर सकते हैं। 

इस बार की होली काफी खास होने वाली है, क्योंकि लोग लगभग 2 साल बाद बिना किसी पाबंदी के होली का त्योहार मना रहे हैं। 2020 और 2021 में होली के वक्त कोरोना कहर बनकर टूटा था। जिसको देखते हुए सरकार ने कई पाबंदियां लगा थी। इस बार देश में कोरोना के मामलों में लगातार कमी देखी जा रही जिसके मद्देनजर होली पर छूट दी गई है। 

होली के दिन लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों से मिलने उन्हें होली की बधाई देने ज़रूर जाते हैं। अगर आप भी होली के दिन बस से कहीं बाहर जाने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि होली के दिन दिल्ली में बस सेवा सुबह से लेकर दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। घर से निकलने से पहले एक बार डीटीसी की एडवाइजरी जरूर जान लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।