1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में शादी के पंडाल में लगी आग, लोगों की बीच मची अफरातफरी

दिल्ली में शादी के पंडाल में लगी आग, लोगों की बीच मची अफरातफरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 24, 2022 05:53 pm IST,  Updated : Mar 24, 2022 05:53 pm IST

दिल्ली के रोहिणी इलाके में गुरुवार को अचानक आग लग गई। रोहिणी में मौजूद एक शादी के पंडाल में आग ये लगी थी, जानकारी मिलते ही तुरंत दमकल की 12 गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई।  

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image Image Source : ANI

नई दिल्ली: रोहिणी इलाके में गुरुवार को एक विवाह स्थल में अचानक आग लग गई। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी इलाके में ये घटना दोपहर में करीब 2 बजे हुई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर में करीब एक बजकर 48 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की 12 गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। अधिकारियों के मुताबिक काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात ये रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति की जान नही गई। जानकारी के मुताबिक सिर्फ एक व्यक्ति को मामूली रुप से चोट आई है जिसे तुरंत उपचार दे दिया गया।  जिस वक्त आग लगी पंडाल में कोई कार्यक्रम नही चल रहा था जिससे एक बड़ा हादसा टल गया  

आग लगने का मुख्य कारण क्या रहा फिलहाल ये पता नही लग सका है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।