1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में भारी बारिश से एयरपोर्ट पर भरा पानी, कई फ्लाइट लेट, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में भारी बारिश से एयरपोर्ट पर भरा पानी, कई फ्लाइट लेट, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

 Written By: Shakti Singh
 Published : Sep 04, 2026 05:51 pm IST,  Updated : Sep 04, 2026 05:59 pm IST

इंडिगो और एयर इंडिया ने एडवाइजरी जारी कर बताया कि खराब मौसम की वजह से फ्लाइट शेड्यूल पर असर पड़ा है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि घर से एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति पता कर लें।

Delhi Airport- India TV Hindi
दिल्ली एयरपोर्ट में भरा पानी Image Source : X/ANI

दिल्ली में भारी बारिश के कारण इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर पानी भर गया है। इस वजह से कई फ्लाइट पर असर पड़ा है। इंडिगो और एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि घर से एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का शेड्यूल चेक कर लें। दिल्ली और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के कारण दिल्ली आने वाली कई फ्लाइट्स पर असर पड़ा है। इस वजह से अहमदाबाद, मुंबई और पोर्ट ब्लेयर से आने वाली डोमेस्टिक फ्लाइट्स में देरी हो रही है।

दिल्ली में शुक्रवार को अचानक काले बादल छा गए और कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने आज शाम तक तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश की चेतावनी देते हुए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। भारी बारिश के बाद इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पानी भर गया। एयरपोर्ट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वेटिंग एरिया और अन्य जगहों पर भी पानी भरा दिखाई दे रहा है। पूरा एयरपोर्ट तालाब बना हुआ है और यात्रियों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी

इंडिगो ने अपने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए एक्स पर लिखा, "दिल्ली में खराब मौसम की वजह से फ्लाइट शेड्यूल पर असर पड़ा है। हम मौसम पर करीब से नजर रख रहे हैं और आपको सुरक्षित और आसानी से आपके गंतव्य तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अगर आप आज यात्रा कर रहे हैं, तो हम सलाह देते हैं कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले https://t.co/nTbt4mrMOX या ऐप के जरिए हमारी वेबसाइट पर अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें। कृपया यात्रा के लिए ज्यादा समय भी रखें, क्योंकि सड़क की हालत सामान्य से धीमी हो सकती है। हम आपके धैर्य और समझ की सराहना करते हैं। आपका आराम और सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।"

एयर इंडिया ने स्टेटस चेक करने का लिंक दिया

एयर इंडिया ने भी एडवाइजरी जारी कर अपने यात्रियों को फ्लाइट का स्टेटस चेक करने के लिए कहा। इसके साथ ही एयरलाइन ने एक लिंक भी दिया है, जिसमें क्लिक करके आप अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर सकते हैं। आप अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करने के लिए https://airindia.com/in/en/manage/flight-status.html… पर जा सकते हैं। एयर इंडिया ने एक्स पोस्ट पर लिखा, "आज खराब मौसम की वजह से दिल्ली आने-जाने वाली फ़्लाइट्स पर असर पड़ सकता है। एक आसान यात्रा अनुभव पक्का करने के लिए, हम अपने यात्रियों से एयरपोर्ट जाने से पहले नीचे दिए गए लिंक पर फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस चेक करने के लिए कहते हैं: https://airindia.com/in/en/manage/flight-status.html… आपकी समझदारी और सहयोग के लिए धन्यवाद।"

यह भी पढ़ें-

दिल्ली के एक होटल में युवक ने महिला की चाकू मारकर की हत्या फिर खुद खाया जहर, बेहोशी की हालत में मिला आरोपी

11 सालों से अपने बाल खा रही थी लड़की, दिल्ली में डॉक्टरों ने उसके पेट से निकाला 1.16 किलो का बालों का गुच्छा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।