1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के रूप नगर में बुजुर्ग दंपत्ति को बंधक बनाकर 1 करोड़ से ज्यादा की लूट

दिल्ली के रूप नगर में बुजुर्ग दंपत्ति को बंधक बनाकर 1 करोड़ से ज्यादा की लूट

 Reported By: Kumar Sonu Written By: India TV Delhi Bureau Desk
 Published : Aug 10, 2026 10:41 am IST,  Updated : Aug 10, 2026 10:41 am IST

दिल्ली के रूप नगर इलाके में बुजुर्ग दंपत्ति को बंधक बनाकर बादमाशों ने 1 करोड़ से ज्यादा की लुट को अंजाम दिया। पीड़ित तारेश बैसीवाला (74) के बयान पर पुलिस ने लूटपाट का केस कर छानबीन शुरू कर दी है।

delhi loot- India TV Hindi
दिल्ली में लूट (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : INDIA TV

उत्तरी दिल्ली के पॉश इलाके रूप नगर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग दंपत्ति को घर में बंधक बनाकर हथियारबंद बदमाशों ने 1 करोड़ रुपये से अधिक की डकैती को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी लाखों रुपये की नकदी और भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात समेटकर फरार हो गए। पुलिस को शंका है कि इस वारदात में कोई करीबी भी शामिल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी की मदद से बदमाशों के आने-जाने के रूट की पड़ताल कर रही है।

बता दें ये घटना बीते शुक्रवार की है। जानकारी अनुसार मुताबिक बीती 6-7 तारीख की रात को तकरीबन 2:30 बजे के करीब तारेश नाम के बुजुर्ग बाथरूम जाने के लिए उठे तो उन्होंने देखा कि चार बदमाश उनके घर में घुसे हुए हैं और बंदूक की नोक पर लूटपाट कर रहे हैं। विरोध करने पर बदमाशों ने दंपती को बुरी तरह पीटा और कीमती सोने और चांदी के गहने और साथ ही 10 लाख रुपए नकद लूट कर फरार हो गए। खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक जांच दल को भी घटना स्थल पर बुलाया गया। 

पीड़ित बुजुर्ग तारेश बैसीवाला (74) के बयान पर पुलिस ने लूटपाट का केस दर्ज कर लिया। पुलिस आशंका जता रही कि इस वारदात में बुजुर्ग दंपत्ति का कोई करीबी भी शामिल है। पुलिस घर के नौकरों और आस-पास के अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी की मदद से बदमाशों के आने-जाने के रूट को भी देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि जब बदमाश ने इस घटना को अंजाम दिया तो वो पिस्टल, चाकू और रॉड से लैस थे। बदमाशों ने तारेश पर पिस्टल तानते हुए उनकी अलमारी और तिजोरी की चाबी मांगी। जब उन्होंने इंकार किया तो दोनों पति-पत्नि को पिटाई करने के बाद उनके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद रॉड की मदद से अलमारी का ताला तोड़कर अंदर रखा सारा माल लूट लिया। 

यह भी पढ़ें:

दिल्ली में अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम? अगस्त के 8 दिनों में ही महीने भर की बारिश का औसत आंकड़ा पार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।