1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में बीजेपी का एक्शन, 11 बागी नेताओं को किया निष्कासित, जानिए लिस्ट में किन उम्मीदवारों के हैं नाम?

दिल्ली में बीजेपी का एक्शन, 11 बागी नेताओं को किया निष्कासित, जानिए लिस्ट में किन उम्मीदवारों के हैं नाम?

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 21, 2022 10:08 pm IST,  Updated : Nov 21, 2022 10:52 pm IST

दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने 11 बागी नेताओं को निलंबित कर दिया है। एक्शन मोड में आई बीजेपी ने इन नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

दिल्ली में बीजेपी का एक्शन- India TV Hindi
दिल्ली में बीजेपी का एक्शन Image Source : FILE

दिल्ली में बीजेपी ने MCD चुनाव से पहले बड़ा एक्शन लिया है। दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले पार्टी से बागी हुए 11 नेताओं की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया। दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए 4 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे और 7 दिसंबर को इसका परिणाम घोषित किया जाएगा। एमसीडी चुनाव से पहले दिल्ली बीजेपी ने अपने 11 ऐसे कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है, जो पार्टी के खिलाफ जाते हुए एमसीडी चुनाव में मैदान में हैं। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता माना है और इस पर करवाई की है।

बीजेपी के निलंबित नेताओं की लिस्ट
Image Source : INDIA TVबीजेपी के निलंबित नेताओं की लिस्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।