1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन की पटरियों पर उतरा एक यात्री, सेवाएं हुईं बाधित

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन की पटरियों पर उतरा एक यात्री, सेवाएं हुईं बाधित

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Jul 08, 2022 04:49 pm IST,  Updated : Jul 08, 2022 05:53 pm IST

Delhi Metro:दिल्ली मेट्रो की violet लाइन पर एक यात्री के पटरियों पर उतरने से शुक्रवार को बदरपुर बॉर्डर से राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) तक सेवाओं में देरी हई।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

Highlights

  • ये घटना दिल्ली मेट्रो के वायलेट लाइन पर बड़कल मोड़ स्टेशन की है
  • वायलेट लाइन दिल्ली में लाइन कश्मीरी गेट और हरियाणा में राजा नाहर सिंह को जोड़ती है

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो रेल निगम ( DMRC) ने कहा कि दिल्ली मेट्रो की violet लाइन के बड़कल मोड़ स्टेशन पर एक यात्री के पटरियों पर उतरने से शुक्रवार को सेवाओं में देरी हुई।  DMRC की वायलेट लाइन दिल्ली में कश्मीरी गेट और हरियाणा में राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) को जोड़ती है। डीएमआरसी ने ट्वीट किया, "बड़कल मोड़ पर एक यात्री के पटरी पर उतरने के कारण बदरपुर बॉर्डर से राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) तक सेवाओं में देरी, अन्य सभी लाइन पर सेवाएं सामान्य हैं।"  

हालही में येलो लाइन पर भी एक महिला का मैट्रो के आगे कूद गई थी

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर एक महिला अचानक आती हुई मेट्रो के सामने कूद गई । स्टेशन पर अचानक हुई इस घटना से हड़ंकप मच गया है। इससे मेट्रो का रूट भी कुछ देर के लिए बाधित हो गया था। ये पूरी घटना येलो लाइन के जोरबाग स्टेशन की है। बता दें कि येलो लाइन दिल्ली में समयपुर बादली और हरियाणा के गुरुग्राम में हुडा सिटी सेंटर को जोड़ती है। मिली जानकारी के मुताबिक मेट्रो हुड्डा सिटी सेंटर की ओर जा रही थी।

इससे पहले वायलेट लाइन के मूलचंद स्टेशन पर भी कूदा था शख्स

इससे पहले दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन के मूलचंद स्टेशन पर 50 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन के आगे कूद गया था। पुलिस के मुताबिक यह घटना गुरुवार को हुई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शाम पांच बजकर चार मिनट पर पुलिस को सूचना मिली कि मूलचंद मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस के मुताबिक घायल व्यक्ति को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया था। वहां चिकित्सकों ने कहा कि वह अभी अपना बयान देने की हालत में नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।