1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर ट्रेन की टाइमिंग में बदलाव, DMRC ने यात्रियों के लिए जारी की ये एडवाइजरी

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर ट्रेन की टाइमिंग में बदलाव, DMRC ने यात्रियों के लिए जारी की ये एडवाइजरी

 Published : May 06, 2025 10:49 pm IST,  Updated : May 06, 2025 10:52 pm IST

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए डीएमआरसी ने एडवाइजरी जारी की है। यहां पर ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है।

दिल्ली मेट्रो- India TV Hindi
दिल्ली मेट्रो Image Source : PTI

नई दिल्लीः दिल्ली मेट्री की पिंक लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों को छह मई से 10 मई तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल पिंक लाइन पर मेट्रो ट्रेन की टाइमिंग में बदलाव हुआ है। मजलिस पार्क- मौजपुर कॉरिडोर पर निर्माणा कार्य की वजह से सुबह और शाम को ट्रेन नई टाइमिंग के अनुसार चलेगी। 

सुबह 7.12 मिनट पर मेट्रो शुरू होगी

डीएमआरसी ने बताया कि जाफराबाद, मौजपुर और बाबरपुर मेट्रो लाइन पर सुबह 7.12 मिनट पर मेट्रो शुरू होगी और अंतिम ट्रेन 11.03 मिनट पर मिलेगी। दिल्ली मेट्रो ने बताया कि शिव विहार और मौजपुर-बाबरपुर से मजलिस पार्क के लिए पहली मेट्रो सुबह 6 बजे की बजाय अब सात बजे मिलेगी। इसी तरह दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस से मौजपुर-बाबरपुर के लिए मेट्रो 6.15 बजे और आईपी एक्सटेंशन मौजपुर-बाबरपुर के लिए मेट्रो 6.53 मिनट पर मिलेगी। सरायकाले खां-निजमुद्दीन से मौजपुर-बाबरपुर  के लिए मेट्रो सुबह 6.36 मिनट पर मिलेगी। इन मेट्रो स्टेशनों पर रात को अंतिम ट्रेन 9.30 बजे मिलेगी। पहले 11 बजे तक मेट्रो मिल जाती थी।

 पिंक लाइन के शेष भाग पर सामान्य रहेगी मेट्रो

दिल्ली मेट्रो ने कहा कि पिंक लाइन के शेष भाग, मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर तक पर सेवाएँ प्रभावित नहीं होंगी और दैनिक रखरखाव अवधि के दौरान सामान्य रूप से संचालित होंगी। पिंक लाइन के इस खंड पर निर्भर यात्रियों को वैकल्पिक यात्रा मार्गों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। रेड लाइन और येलो लाइन जैसी अन्य मेट्रो लाइनों पर, विशेष रूप से पीक ट्रैवल ऑवर्स के दौरान यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। 

डीएमसआरसी ने जारी की एडवाइजरी

 DMRC ने अपने यात्रियों को आधिकारिक ऐप और वेबसाइट पर लाइव अपडेट देखने का सुझाव दिया है। हालांकि निलंबन प्रतिदिन केवल दो घंटे के लिए है, लेकिन इससे देरी और भीड़ हो सकती है, खासकर उन लोगों के लिए जिनका शेड्यूल व्यस्त है। नियमित यात्रियों को निलंबन समय के आसपास अपनी यात्रा की योजना बनानी चाहिए और एक सुगम यात्रा के लिए ऑटो-रिक्शा, बस या अन्य मेट्रो लाइनों का उपयोग करने पर विचार करना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।