1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi Metro: इन सात मेट्रो स्टेशनों पर रहेगा अलर्ट, जरूरत पड़ने पर किए जा सकते हैं बंद

Delhi Metro: इन सात मेट्रो स्टेशनों पर रहेगा अलर्ट, जरूरत पड़ने पर किए जा सकते हैं बंद

 Written By: Kumar Sonu @Sonu_indiatv
 Published : Jul 18, 2021 02:22 pm IST,  Updated : Jul 18, 2021 02:29 pm IST

दिल्ली पुलिस से ये सूचना मिलने के बाद DMRC ने 7 मेट्रो स्टेशनों को अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है। जिन स्टेशनों को अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है, उनमें जनपथ, लोक कल्याण मार्ग, पटेल चौक, राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस और उद्योग भवन हैं।

Delhi Metro- India TV Hindi
Delhi Metro: इन सात मेट्रो स्टेशनों पर रहेगा अलर्ट, जरूरत पड़ने पर किए जा सकते हैं बंद Image Source : PTI

नई दिल्ली. कल से संसद का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। मानसून सत्र के दौरान किसान संगठनों की तरफ से संसद के घेराव का ऐलान किया है। किसान संगठन के इस ऐलान को देखते हुए डीएमआरसी ने सात मेट्रो स्टेशनो को अलर्ट पर रहने का आदेश जारी किया गया है। कहा जा रहा है कि जिन स्टेशनों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, उन्हें जरूरत पड़ने पर बंद भी किया जा सकता है।

दरअसल दिल्ली पुलिस की तरफ से डीएमआरसी को यह कहा गया था कि प्रदर्शनकारी मेट्रो का इस्तेमाल करके नई दिल्ली इलाके में संसद के पास प्रदर्शन करने के लिए पहुंच सकते हैं। दिल्ली पुलिस से ये सूचना मिलने के बाद DMRC ने 7 मेट्रो स्टेशनों को अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है। जिन स्टेशनों को अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है, उनमें जनपथ, लोक कल्याण मार्ग, पटेल चौक, राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस और उद्योग भवन हैं

दिल्ली पुलिस ने की किसान संगठनों के साथ मीटिंग

दिल्ली पुलिस ने किसान संगठनों के ऐलान को लेकर उनसे बातचीत की।  दिल्ली पुलिस के साथ हुई बैठक के बाद किसान नेता दर्शन पाल ने बताया कि पुलिस से बात हुई। हमने पुलिस से कहा है कि 22 जुलाई को 200 लोग संसद जाएंगे और वहां किसान संसद चलाएंगे। हमने संसद के घेराव की बात कभी नहीं कही। हमें उम्मीद है कि हमें अनुमति मिलेगी। वहीं किसान नेता शिव कुमार ने बताया कि हमने दिल्ली पुलिस को बताया कि सिंघू बॉर्डर से हर दिन 200 लोग संसद तक मार्च करेंगे। प्रत्येक व्यक्ति के पास पहचान बैज होगा। हम सरकार को प्रदर्शनकारियों की सूची सौंपेंगे। पुलिस ने हमसे प्रदर्शनकारियों की संख्या कम करने को कहा, जिसे हमने मना कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।