1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली पुलिस ने हेरोइन बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, एक शख्स की हुई गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस ने हेरोइन बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, एक शख्स की हुई गिरफ्तारी

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Avinash Rai
 Published : Mar 07, 2025 09:12 am IST,  Updated : Mar 07, 2025 09:12 am IST

दिल्ली में चल रहे एक हेरोइन की केमिकल फैक्ट्री का दिल्ली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। दरअसल बरेली के मीरगंज इलाके में एक घर में हेरोइन बनाया जा रहा है। इस मामले में अबतक कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Delhi Police busted a heroin manufacturing factory one person arrested- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली पुलिस ने हेरोइन बनाने की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। दरअसल बरेली के मीरगंज इलाके में एक घर में हेरोइन बनाने का काम चल रहा था। इससे पूर्व दिल्ली पुलिस ने मवाना इलाके से अप्रैल 2024 में राजेंद्र उर्फ यूसुफ को 520 ग्राम हेरोइन और 5 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने राजेंद्र से पूछताछ की। पूछताछ के बाद इस गैंग के एक-एक सदस्य का नाम पुलिस के सामने आया है। सारी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने बरेली के रहने वाले नदीम को गिरफ्तार किया। दरअसल नदीम का रिश्तेदार बरेली के मीरगंज इलाके में हेरोइन बनाने की फैक्ट्री चलाता था और सप्लाई के लिए नदीम को देता था।

हेरोइन बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

पुलिस ने फैक्ट्री से हेरोइन बनाने का केमिकल बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, ये गैंग असम से केमिकल मंगवाता था। बता दें कि इससे पहले दक्षिणी दिल्ली के केएम पुर क्षेत्र में बिना दवा पर्चे या लाइसेंस के अवैध रूप से मेफेन्टरमाइन नामक नशीला इंजेक्शन बेचने के आरोप में 35 वर्षीय एक महिला को पकड़ा गया था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि महिला के घर से 60 ऐसे इंजेक्शन जब्त किये गये। एक बयान के अनुसार 26 दिसंबर को एक गुप्त सूचना के आधार पर अपराध शाखा के 'एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स' (एएनटीएफ) और दिल्ली मादक पदार्थ विभाग की एक संयुक्त टीम ने कोटला मुबारकपुर में एक समन्वित अभियान चलाया। 

नशीला इंजेक्शन बेचने के आरोप में महिला गिरफ्तार

बयान में कहा गया कि इस दौरान निधि नामक महिला को बिना उचित लाइसेंस के अवैध रूप से जिम जाने वालों को मेफेन्टरमाइन इंजेक्शन बेचने के आरोप में पकड़ा गया। बयान के अनुसार अधिकारियों का मानना है कि महिला निधि इन इंजेक्शन के अवैध वितरण में शामिल थी जोकि बिना दवा के पर्चे के बेचे जा रहे थे। पुलिस उपायुक्त (अपराध) भीष्म सिंह ने बताया कि जब निधि के आवास पर छापा मारा गया तो वहां से मेफेन्टरमाइन के करीब 60 इंजेक्शन बरामद हुए। सिंह ने कहा कि इस मामले में मादक पदार्थों की तस्करी वाले किसी बड़े गिरोह के शामिल होने का पता लगाने को लेकर भी जांच की जा रही है।

(इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।