1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. लालकिले के पास उड़ रहा था ड्रोन, दिल्ली पुलिस ने जब्त किया

लालकिले के पास उड़ रहा था ड्रोन, दिल्ली पुलिस ने जब्त किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 05, 2021 07:55 am IST,  Updated : Aug 05, 2021 07:55 am IST

दिल्ली पुलिस ने एक ड्रोन जब्त किया है जो राष्ट्रीय राजधानी में लालकिले के पीछे विजय घाट के पास उड़ रहा था। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी। 

दिल्ली पुलिस ने लालकिले के पास उड़ रहे ड्रोन को जब्त किया - India TV Hindi
दिल्ली पुलिस ने लालकिले के पास उड़ रहे ड्रोन को जब्त किया  Image Source : FILE

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक ड्रोन जब्त किया है जो राष्ट्रीय राजधानी में लालकिले के पीछे विजय घाट के पास उड़ रहा था। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, उत्तरी जिले की जगुआर हाईवे पेट्रोलिंग टीम सोमवार को इलाके में गश्त कर रही थी, तभी उसे विजय घाट के पास एक ड्रोन दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि उस दौरान विजय घाट पर एक वेब सीरीज की शूटिंग चल रही थी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि वेब सीरीज की शूटिंग के लिए अनुमति दी गई थी लेकिन इलाके में ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं दी गई थी। पुलिस ने कहा कि कोतवाली थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और ड्रोन को जब्त कर लिया गया। जुलाई में दिल्ली पुलिस आयुक्त ने स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले ड्रोन, पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारे जैसी वस्तुओं के उड़ाने पर रोक लगाने के आदेश जारी किए थे। सुरक्षा कारणों से यह आदेश राष्ट्रीय राजधानी में 16 अगस्त तक लागू रहेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।