1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. भारी बारिश से 'दरिया' बनी दिल्ली, तस्वीरों मे देखिए कहां कैसी स्थिति रही

भारी बारिश से 'दरिया' बनी दिल्ली, तस्वीरों मे देखिए कहां कैसी स्थिति रही

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 01, 2021 04:18 pm IST,  Updated : Sep 01, 2021 04:23 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह भारी बारिश से मिंटो रोड रेलवे अंडरपास समेत शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया और कई जगह जाम की वजह से यातायात प्रभावित रहा जबकि कई निचले इलाके जलमग्न हो गए।

नई दिल्ली में...- India TV Hindi
नई दिल्ली में चाणक्यपुरी के पास बारिश के बाद अफ्रीका एवेन्यू रोड जलमग्न हुई। Image Source : PTI

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह भारी बारिश से मिंटो रोड रेलवे अंडरपास समेत शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया और कई जगह जाम की वजह से यातायात प्रभावित रहा जबकि कई निचले इलाके जलमग्न हो गए। दिल्ली में कम से कम 12 वर्षों में सितंबर में एक दिन में सबसे अधिक बारिश हुई। मौसम केंद्रों ने बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे में 112.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। 

नई दिल्ली में भारी बारिश के बाद जलजमाव के कारण तिलक मार्ग पर भीषण जाम लगा।
Image Source : PTIनई दिल्ली में भारी बारिश के बाद जलजमाव के कारण तिलक मार्ग पर भीषण जाम लगा।

दिल्ली की यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘मिंटो ब्रिज पर जलभराव के कारण यातायात की आवाजाही बंद कर दी है। कनॉट प्लेस से बाराखंभा की ओर तथा कमला नगर से दीन दयाल उपाध्याय रोड की ओर आ रही गाड़ियों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है।’’ यातायात आवाजाही बाधित होने के अलावा भारी बारिश से निचले इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया है। 

नई दिल्ली में भारी बारिश के बाद राजघाट जलमग्न हुआ।
Image Source : PTIनई दिल्ली में भारी बारिश के बाद राजघाट जलमग्न हुआ।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में हर साल सितंबर में औसतन 125.1 मिमी बारिश होती है। इसका मतलब है कि दिल्ली में इस महीने के पहले दिन ही, पूरे महीने की 90 फीसदी बारिश हो गई। 

नई दिल्ली में भारी बारिश के बाद आईटीओ में तिलक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही।
Image Source : PTIनई दिल्ली में भारी बारिश के बाद आईटीओ में तिलक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही।

यातायात पुलिस और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) अधिकारियों के अनुसार, मिंटो ब्रिज, जनपथ रोड, लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन के पास के इलाकों, मुनीरका, लाला लाजपत राय मार्ग, मूलचंद बस स्टैंड, एम्स फ्लाईओवर के समीप अरबिंदो मार्ग, जंगपुरा मेट्रो स्टेशन के आसपास के इलाकों, मूलचंद के समीप रिंग रोड और रोहतक रोड पर जलभराव है। 

नई दिल्ली में भारी बारिश के बाद आईटीओ में तिलक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही।
Image Source : PTIनई दिल्ली में भारी बारिश के बाद आईटीओ में तिलक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही।

उन्होंने बताया कि भारी जलभराव के कारण कई मुख्य सड़कों पर यातायात जाम देखा गया। इनमें रोहतक रोड, विकास मार्ग, धौला कुआं, एम्स के समीप रिंग रोड और मूलचंद, आश्रम, मथुरा रोड और सराय काले खां शामिल हैं। आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

नई दिल्ली में भारी बारिश के बाद आईटीओ में बहादुर शाह जफर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही।
Image Source : PTIनई दिल्ली में भारी बारिश के बाद आईटीओ में बहादुर शाह जफर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही।

यातायात पुलिस ने एक और ट्वीट में बताया, ‘‘जलभराव के कारण जखीरा अंडरपास बंद है। कृपया आनंद पर्वत/रोशनआरा रोड से वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करिए। भारी जलभराव के कारण धौला कुआं से 11 मूर्ति की ओर का रास्ता बाधित है। एक लेन में यातायात चल रहा है।’’ 

नई दिल्ली में भारी बारिश के बाद आईटीओ में बहादुर शाह जफर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही।
Image Source : PTIनई दिल्ली में भारी बारिश के बाद आईटीओ में बहादुर शाह जफर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही।

उसने कहा कि जलभराव के कारण आजाद मार्केट सबवे से प्रताप नगर की ओर यातायात बाधित है और उसने लोगों से इस रास्ते से यात्रा न करने की अपील की। बारिश इतनी तेज थी कि उससे सड़कों पर दृश्यता भी कम हो गयी और यातायात विभाग को यात्रियों के लिए अपनी गाड़ियों की हेडलाइट जलाने का एक परामर्श जारी करना पड़ा। 

नई दिल्ली में भारी बारिश के बाद सड़क पार करते समय बारिश के पानी में भीगती एक महिला।
Image Source : PTIनई दिल्ली में भारी बारिश के बाद सड़क पार करते समय बारिश के पानी में भीगती एक महिला।

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि जलभराव की शिकायतों से बिना किसी देरी के निपटा जा रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘भारी बारिश के कारण शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। जलभराव की शिकायतों से निपटने के लिए हमारे कर्मी काम कर रहे हैं।’’ आईएमडी ने दिन में और बारिश की संभावना जतायी है।

नई दिल्ली में भारी बारिश के बाद जलजमाव के कारण मिंटो पुल पर यातायात ठप हुआ।
Image Source : PTIनई दिल्ली में भारी बारिश के बाद जलजमाव के कारण मिंटो पुल पर यातायात ठप हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।