1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में आज दर्ज की गई पिछले 14 साल में नवंबर की सबसे सर्द सुबह

दिल्ली में आज दर्ज की गई पिछले 14 साल में नवंबर की सबसे सर्द सुबह

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 20, 2020 04:31 pm IST,  Updated : Nov 20, 2020 04:31 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले 14 साल में नवंबर महीने में सबसे कम है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी।

दिल्ली में आज दर्ज की गई पिछले 14 साल में नवंबर की सबसे सर्द सुबह- India TV Hindi
दिल्ली में आज दर्ज की गई पिछले 14 साल में नवंबर की सबसे सर्द सुबह Image Source : PTI

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले 14 साल में नवंबर महीने में सबसे कम है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी। मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 29 नवंबर 2006 के बाद यह पहला मौका है जब दिल्ली का तापमान नवंबर में इतना कम हुआ है। 29 नवंबर 2006 को यहां का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में इस मौसम में पहली बार शीत लहर के आसार हैं। आम तौर पर मैदानों में लगातार दो दिन जब तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या इससे कम रहे और सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है तब मौसम विभाग शीतलहर की घोषणा करता है। श्रीवास्तव ने कहा, ''यह मानदंड शुक्रवार को पूरा हो गया। अगर शनिवार को भी स्थिति ऐसी ही रहती है तो हम शनिवार को शीत लहर की घोषणा करेंगे।'' 

दिल्ली में पिछले साल नवंबर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी तरह 2018 में 10.5 डिग्री सेल्सियस और 2017 में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आंकड़ों के अनुसार अब तक नवंबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस 28 नवंबर 1938 को दर्ज किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।