1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi Corona Update: दिल्ली में फिर कोरोना का खतरा बढ़ा, 24 घंटे में आए 1500 से ज्यादा मामले, जानें अपडेट

Delhi Corona Update: दिल्ली में फिर कोरोना का खतरा बढ़ा, 24 घंटे में आए 1500 से ज्यादा मामले, जानें अपडेट

 Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Apr 30, 2022 10:06 pm IST,  Updated : Apr 30, 2022 10:06 pm IST

दिल्ली में इस समय कोरोना (Corona) के एक्टिव केस 5716 हैं और पॉजिटिविटी रेट  5.10% है। 24 घंटे में दिल्ली में 29775 लोगों की टेस्टिंग हुई है। इस समय दिल्ली में होम आइसोलेशन में 4044 मरीज हैं और हॉस्पिटल में 152 मरीज हैं। 

Coronavirus- India TV Hindi
Coronavirus Image Source : PTI

Highlights

  • दिल्ली में फिर कोरोना
  • 24 घंटे में कोरोना के 1520 नए मामले
  • एक्टिव केस की संख्या 5716

नई दिल्ली: देश में कोरोना (Coronavirus) का कोहराम अभी थमा नहीं है। देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना अपने पैर पसार रहा है। बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 1520 नए मामले सामने आए हैं और 1412 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इस दौरान एक शख्स की कोरोना की वजह से मौत हुई है। 

दिल्ली में इस समय कोरोना (Corona) के एक्टिव केस 5716 हैं और पॉजिटिविटी रेट  5.10% है। 24 घंटे में दिल्ली में 29775 लोगों की टेस्टिंग हुई है। इस समय दिल्ली में होम आइसोलेशन में 4044 मरीज हैं और हॉस्पिटल में 152 मरीज हैं। 

दिल्ली की जनता को कोरोना नियमों का पालन करने की सलाह

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजधानी में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे मास्क जरूर पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। अगर जरूरी हो तो ही बाहर निकलें, वर्ना भीड़ में जाने से बचें। इसके अलावा सभी तरह की कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें। 

हालांकि इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा था कि जनता को घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोना के मामले बढ़ जरूर रहे हैं लेकिन स्थिति गंभीर नहीं है। इसके अलावा हॉस्पिटल में एडमिट होने वाले मरीजों की संख्या भी कम ही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।