1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में सामने आए कोरोना वायरस के 30 नए मामले, किसी की मौत नहीं

दिल्ली में सामने आए कोरोना वायरस के 30 नए मामले, किसी की मौत नहीं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 25, 2021 08:49 pm IST,  Updated : Nov 25, 2021 08:49 pm IST

दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 30 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 0.05 प्रतिशत रही। वहीं, इस अवधि में संक्रमण से मौत का नया मामला दर्ज नहीं किया गया है। 

Delhi reports 30 COVID-19 cases, positivity rate at 0.05%- India TV Hindi
दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 30 नए मामले सामने आए। Image Source : PTI

Highlights

  • इस अवधि में संक्रमण से मौत का नया मामला दर्ज नहीं किया गया है।
  • दिल्ली में अब तक संक्रमण के 14,40,784 मामले सामने आ चुके हैं।
  • शहर में अब तक इस घातक वायरस के कारण 25,095 लोगों की मौत हो चुकी है।

नयी दिल्ली: दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 30 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 0.05 प्रतिशत रही। वहीं, इस अवधि में संक्रमण से मौत का नया मामला दर्ज नहीं किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अब तक संक्रमण के 14,40,784 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 14.15 लाख से अधिक मरीज ठीक हुए हैं। शहर में अब तक इस घातक वायरस के कारण 25,095 लोगों की मौत हो चुकी है। 

इसके मुताबिक, नवंबर के महीने में अब तक कोविड-19 के चार मरीजों की मौत हुई है जबकि अक्टूबर में चार और सितंबर में पांच मरीजों की जान गई थी। विभाग के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान 55,930 नमूनों की जांच की गई। वहीं, देश में एक दिन में कोविड-19 के 9,119 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,45,44,882 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,09,940 हो गई, जो 539 दिन में सबसे कम है। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 396 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,66,980 हो गई। देश में लगातार 48 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 151 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,09,940 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.32 प्रतिशत है। 

आंकड़ों के अनुसार, यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,541 की कमी दर्ज की गयी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.33 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।