1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Omicron ने दिल्‍ली में पकड़ी रफ्तार, सामने आए 6 नए मामले, संक्रमितों की कुल 28 हुई

Omicron ने दिल्‍ली में पकड़ी रफ्तार, सामने आए 6 नए मामले, संक्रमितों की कुल 28 हुई

 Published : Dec 20, 2021 02:48 pm IST,  Updated : Dec 20, 2021 02:48 pm IST

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब तक 28 में से 12 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। इस वक्‍त 12 मरीज एलएनजेपी और चार मरीज मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। आज सुबह आए दो मामलों एक 47 वर्षीय व्यक्ति ब्रिटेन से और 22 वर्षीय दूसरा व्यक्ति घाना से आया था।’’

Delhi reports 6 new Omicron cases, total number rises to 28- India TV Hindi
दिल्ली में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट Omicron रफ्तार पकड़ने लगी है। Image Source : PTI

Highlights

  • अब तक 28 में से 12 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।
  • 12 मरीज एलएनजेपी और चार मरीज मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं।
  • देश में Omicron के कुल मामले बढ़कर 171 हो गए हैं।

नयी दिल्ली: दिल्ली में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट Omicron रफ्तार पकड़ने लगी है। आज राष्ट्रीय राजधानी में इस वेरिएंट के 6 नए मामले सामने आए जिसके बाद इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 28 हो गई है। इन 28 लोगों में से 12 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल संक्रमित पाए गए सभी लोगों को दिल्‍ली के साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले आज सुबह दो और मामले सामने आए थे, लिहाजा आज Omicron के छह मामले सामने आ चुके हैं।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब तक 28 में से 12 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। इस वक्‍त 12 मरीज एलएनजेपी और चार मरीज मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। आज सुबह आए दो मामलों एक 47 वर्षीय व्यक्ति ब्रिटेन से और 22 वर्षीय दूसरा व्यक्ति घाना से आया था।’’ सूत्रों ने बताया कि Omicron से संक्रमित अधिकतर मरीजों में बीमारी के लक्षण नहीं हैं।

इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से अपील की है कि वैक्सीन की बूस्टर डोज की इजाजत दे। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि दिल्ली में मिले हर कोविड मरीज के सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा। सोमवार को DDMA की बैठक पर जानकारी देते हुए केजरीवाल ने ये बाते कही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है, "हम घरों में होम क्वारंटाइन व्यवस्था को मजबूत करेंगे क्योंकि, कोविड के अधिकांश नए मामलों में अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होगी।" देश  में Omicron के कुल मामले बढ़कर 171 हो गए हैं। सोमवार को दिल्ली में 6, कर्नाटक में पांच और केरल में चार और नए मामलों की पुष्टि हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।