1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. इस साल का सबसे गर्म दिन रहा बुधवार, तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस, आज राहत की उम्मीद

इस साल का सबसे गर्म दिन रहा बुधवार, तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस, आज राहत की उम्मीद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 15, 2021 10:34 am IST,  Updated : Apr 15, 2021 11:57 am IST

: बुधवार साल का सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

इस साल का सबसे गर्म दिन रहा बुधवार, तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस, आज राहत की उम्मीद- India TV Hindi
इस साल का सबसे गर्म दिन रहा बुधवार, तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस, आज राहत की उम्मीद Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE/PTI

नई दिल्ली: बुधवार साल का सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला से प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह सामान्य तापमान से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इससे पहले मंगलवार को 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। हालांकि आज तापमान में कुछ गिरावट होने से दिल्लीवासियों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक इस हफ्ते के अंत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से मौसम खुशनुमा होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।  नजफगढ़ में 41.8 डिग्री सेल्सियस, नरेला और पीतमपुर में 41.7 डिग्री सेल्सियस,  पूसा 41.5 डिग्री सेल्सियस, पालम में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सुबह की शुरुआत गर्मी के साथ हुई। न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे तक 43 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।