1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: शादी समारोह में चाकूबाजी से पसरा मातम, साढ़े 17 साल के नाबालिग की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

दिल्ली: शादी समारोह में चाकूबाजी से पसरा मातम, साढ़े 17 साल के नाबालिग की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Mar 28, 2026 10:35 am IST,  Updated : Mar 28, 2026 10:35 am IST

दिल्ली के रानी बाग थाना इलाके में शादी समारोह में जमकर चाकूबाजी हुई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल है। घटना से शादी का माहौल मातम में बदल गया है।

Delhi- India TV Hindi
शादी समारोह में चाकूबाजी से पसरा मातम Image Source : REPORTER INPUT

नई दिल्ली: दिल्ली के रानी बाग थाना इलाके में शादी समारोह में चाकू लगने से साढ़े 17 साल के नाबालिग की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से शादी की खुशी में मातम पसर गया।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, शादी समारोह में कुछ लड़कों के बीच अचानक झगड़ा हो गया। इस झगड़े में नाबालिग अपने दोस्त के साथ पहुंचा था लेकिन उस बीच चाकूबाजी हो गई और एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

झगड़े की वजह खाने का विवाद बताया गया, हालांकि पुलिस इस विवाद का पता लगा रही है। 

रानीबाग इलाके में रात एक शादी में हुई वारदात में मृतक की पहचान साढ़े 17 साल के निखिल यादव के रूप में हुई है। जबकि घायल लड़के का नाम सनी है। मृतक के दोस्त ने बताया कि बीती रात निखिल अपने साथियों के साथ रानी बाग स्थित एक शादी में गया था। जहां पर कुछ लड़कों का खाने को लेकर विवाद हो रहा था। इसमें उसने बीच बचाव करने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने निखिल और उसके दोस्त सनी पर चाकू से हमला कर दिया। घायल हुए लड़के सनी को कमर के नीचे चाकू मार कर घायल किया गया है। 

मृतक के दोस्त ने बताया कि उन्हें निखिल की मौत की सूचना फोन पर किसी ने दी। हत्या की इस सनसनीखेज वारदात की सूचना पुलिस को मिलते ही जिले के डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, ACP और SHO समेत तमाम पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और क्राइम टीम ने मौके से सीसीटीवी ओर कुछ लड़कों से आरोपियों के विषय में जानकारी जुटाने के लिए साथ ले गई, घटना स्थल पर लोगों ने पुलिस को बताया कि घायल को अस्पताल में ले जाया गया, जहां निखिल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक और घायल युवक रोहिणी के नाहरपुर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं और मृतक पेशे से मोटर मैकेनिक का काम किया करता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।