1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: IPS अधिकारी बनकर महिलाओं से करता था ठगी, पुलिस ने दबोचा तो सामने आई चौंकाने वाली बात

दिल्ली: IPS अधिकारी बनकर महिलाओं से करता था ठगी, पुलिस ने दबोचा तो सामने आई चौंकाने वाली बात

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Dec 19, 2022 11:29 am IST,  Updated : Dec 19, 2022 11:41 am IST

दिल्ली पुलिस ने एक नकली आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। ये शख्स महिलाओं से दोस्ती के नाम पर ठगी करता था और खुद को 2021 UP कैडर का IPS बताता था। इसने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल में खुद को आईआईटी कानपुर से पासआउट बताया था।

Fake IPS officer- India TV Hindi
नकली IPS अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाला विकास गौतम Image Source : INSTAGRAM/VIKASYADAV_IPS

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में एक ऐसे नकली आईपीएस अधिकारी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो महिलाओं से पहले दोस्ती करता था और फिर उन्हें ठग लेता था। ये शख्स मैसेंजर के जरिए अपने काम को अंजाम देता था। इसने एक महिला डॉक्टर से भी ठगी की थी। पुलिस ने जब इसे पकड़ा तो सामने आया कि वह तो केवल आठवीं पास है। आरोपी का नाम विकास गौतम है। 

इंस्टाग्राम पर बना रखी थी फेक प्रोफाइल

Fake IPS
Image Source : INDIA TV नकली आईपीएस की इंस्टाग्राम प्रोफाइल

आरोपी विकास गौतम ने IPS विकास यादव के नाम से इंस्टाग्राम पर फेक प्रोफाइल बनाई हुई थी और उसने अपनी प्रोफाइल की बायो में लिखा था कि वह IIT कानपुर से पासआउट है। दिल्ली पुलिस ने इस शख्स के बारे में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि ये शख्स मुखर्जी नगर में एक रेस्टोरेंट में काम करता था।

रेस्टोरेंट में UPSC की तैयारी करने वाले बच्चे आते थे। उन्हें देखकर ही आरोपी के दिमाग मे नकली IPS अधिकारी बनकर ठगी करने का आइडिया आया। आरोपी खुद को 2021 UP कैडर का IPS बताता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अधिकतर महिलाओं को निशाना बनाता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।