1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. तिहाड़ जेल में फिर हुआ बवाल, कैदियों के बीच झड़प, चार कैदी घायल

तिहाड़ जेल में फिर हुआ बवाल, कैदियों के बीच झड़प, चार कैदी घायल

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Niraj Kumar
 Published : Apr 25, 2024 08:54 am IST,  Updated : Apr 25, 2024 10:27 am IST

दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच झड़प में तीन से चार कैदियों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक कैदियों ने एक-दूसरे पर सुए से हमला किया।

तिहाड़ जेल- India TV Hindi
तिहाड़ जेल Image Source : FILE

नई दिल्ली: दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक बार फिर बवाल होने की खबर है। यहां कैदियों ने एक दूसरे पर सुए हमला किया। इस घटना में चार कैदियों के घायल होने की खबर है। बताया जाता है कि ये सभी कैदी एक ही सेल में बंद थे। यह घटना सोमवार को हुई।

जानकारी के मुताबिक तिहाड़ के जेल नंबर-3 में कैदियों के दो गुटों ने एक दूसरे पर सुए से हमला किया। कैदियों का शोर सुनने के बाद पहुंचे जेल कर्मचारियों ने कैदियों को एक दूसरे से अलग किया।  इस घटना में तीन से चार कैदी घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक जेल मे दबदबा कायम रखने के लिए दो गुटों में भिड़ंत हुई। शौचालय जाने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। इस घटना के संबंध में थाना हरी नगर में मामला दर्ज़ कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल कैदियों की पहचान दुर्गेश, दीपक, धीरज और दिनेश के रूप में हुई है।

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।