1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिसंबर में अक्टूबर और नवंबर से ज्यादा गर्मी, 13 तारीख के बाद बढ़ेगी ठंड

दिसंबर में अक्टूबर और नवंबर से ज्यादा गर्मी, 13 तारीख के बाद बढ़ेगी ठंड

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 11, 2020 10:22 am IST,  Updated : Dec 11, 2020 10:22 am IST

दिल्ली में इस बार दिसंबर का महीना अक्टूबर और नवंबर से भी ज्यादा गर्म है। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि पिछले 14 वर्षों में तीसरा सबसे ज्यादा तापामान है। 

दिसंबर में अक्टूबर और नवंबर से ज्यादा गर्मी, 13 तारीख के बाद बढ़ेगी ठंड- India TV Hindi
दिसंबर में अक्टूबर और नवंबर से ज्यादा गर्मी, 13 तारीख के बाद बढ़ेगी ठंड Image Source : FILE

नई दिल्ली: आमतौर पर दिसंबर का महीना अक्टूबर और नवंबर की तुलना में ज्यादा ठंडा रहता है। दिसंबर अंत तक सर्दी अपने पूरे शबाब पर आ जाती है। लेकिन दिल्ली में इस बार दिसंबर का महीना अक्टूबर और नवंबर से भी ज्यादा गर्म है। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि पिछले 14 वर्षों में तीसरा सबसे ज्यादा तापामान है। गुरुवार को राजधानी अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है। 

इससे पहले एक दिसंबर 2014 को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया था। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक अगले 13 दिसंबर से ठंडी हवाओं का प्रकोप बढ़ सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षेभ सक्रिय हो रहा है। इसे देखते हुए कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना बन रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना बन रही है। अगर ऐसा हुआ तो दिल्ली और आसपास के इलाकों में तापमान गिरेगा और सर्दी बढ़ जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।