1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. रहें सतर्क, दिल्ली में अगले पांच दिनों तक छाया रहेगा घना कोहरा, शीतलहर की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

रहें सतर्क, दिल्ली में अगले पांच दिनों तक छाया रहेगा घना कोहरा, शीतलहर की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jan 01, 2026 10:32 pm IST,  Updated : Jan 01, 2026 10:32 pm IST

दिल्ली में नए साल के पहले दिन कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले पांच दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना है। सुबह और शाम घना कोहरा छाया रहेगा।

दिल्ली का मौसम- India TV Hindi
दिल्ली का मौसम Image Source : PTI

दिल्ली: नए साल के पहले दिन भी राष्ट्रीय राजधानी में कड़ाके की ठंड पड़ी, दिल्ली में कई जगहों अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक छह जनवरी तक दिल्ली में रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक था। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और धुंध की चादर दिखी। एक जनवरी की वजह से ठंड के बावजूद लोग घरों से बाहर निकले, जिससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही।

आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया

गुरुवार की सुबह कई स्थानों पर कोहरा रहा और दिन में बादल छाया रहा। कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने कहा है कि, कल यानी शुक्रवार को कई स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा पड़ने का पूर्वानुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है और कहा है कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने दो से पांच जनवरी के बीच अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना जताई है।

सबसे प्रदूषित हवा आनंद विहार इलाके की रही

गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 14.8 से 17.3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वहीं साल के पहले दिन भी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बहुत खराब श्रेणी में रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार 26 स्टेशन पर हवा की श्रेणी बहुत खराब और 11 स्टेशन पर गंभीर श्रेणी में दर्ज किए गए। सबसे खराब हवा आनंद विहार की रही, वहां एक्यूआई 423 यानी गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई।सीपीसीबी के मुताबिक चार जनवरी तक दिल्ली की हवा बहुत खराब श्रेणी में रहने की संभावना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।