1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली वालों ने 10 दिन में पी 170 करोड़ रुपये की शराब

दिल्ली वालों ने 10 दिन में पी 170 करोड़ रुपये की शराब

 Written By: Bhasha
 Published : May 16, 2020 12:25 am IST,  Updated : May 16, 2020 12:25 am IST

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सरकार द्वारा ''ई-टोकन प्रणाली'' लागू करने के बाद शराब की बिक्री बढ़नी शुरू हो गई, जिसके तहत लोगों को दुकानों से शराब खरीदने के लिये तय समय दिया जाता है। 

Liquor- India TV Hindi
Representational Image Image Source : AP

नई दिल्ली. दिल्लीवासियों ने चार मई को शराबघर खुलने के बाद दस दिन के भीतर ही 170 करोड़ रुपये की दारू गटक ली। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार को शराब की बिक्री पर विशेष कोरोना शुल्क लगाने से 70 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई हुई है।

दिल्ली सरकार ने चार मई को लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू होने के साथ ही 150 सरकारी शराब घरों को खोलने की अनुमति दे दी थी। इसके अगले दिन उसने शराब के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर 70 फीसदी ''विशेष कोरोना शुल्क'' लगा दिया था।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सरकार द्वारा ''ई-टोकन प्रणाली'' लागू करने के बाद शराब की बिक्री बढ़नी शुरू हो गई, जिसके तहत लोगों को दुकानों से शराब खरीदने के लिये तय समय दिया जाता है। नौ मई को शराब की सबसे अधिक 18.23 करोड़ रुपये की बिक्री हुई। 8 मई को लोगों ने 15.8 करोड़ रुपये की शराब खरीदी। 

लॉकडाउन के तीसरे चरण के पहले दिन यानि चार मई को 5.19 करोड़ रुपये की शराब बिकी, तबतक ई-टोकन प्रणाली शुरू नहीं हुई थी। पांच मई को 4.49 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई। दिल्ली वालों ने 13 मई को 9.72 करोड़ रुपये की शराब गटकी तो उसके अगले दिन 7.92 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।