1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. किसानों का धरना: आज दिल्ली जाम, बॉर्डर क्रॉस नहीं करेंगी मेट्रो, घर से निकलने से पहले पढ़ लें पूरा शिड्यूल

किसानों का धरना: आज दिल्ली जाम, बॉर्डर क्रॉस नहीं करेंगी मेट्रो, घर से निकलने से पहले पढ़ लें पूरा शिड्यूल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 26, 2020 07:42 am IST,  Updated : Nov 26, 2020 08:28 am IST

हजारों की संख्या में किसान दिल्ली की ओर कूच करने को तैयार हैं। इसे देखते हुए दिल्ली को दूसरे राज्यों से जोड़ने वाली सीमाएं सील कर दी गई हैं।

Delhi Metro- India TV Hindi
Delhi Metro Image Source : FILE

कृषि बिल के खिलाफ आज दिल्ली में किसान महाधरना करने जा रहे हैं। इसके लिए हजारों की संख्या में किसान दिल्ली की ओर कूच करने को तैयार हैं। इसे देखते हुए दिल्ली को दूसरे राज्यों से जोड़ने वाली सीमाएं सील कर दी गई हैं। वहीं दिल्ली मेट्रो को भी दोपहर 2 बडा गुरुग्राम गाजियाबाद फरीदाबाद जाने से रोक दिया गया है। इसके चलते लोगों को भारी मात्रा में परेशानी हो सकती है। 

दिल्ली मेट्रो ने आज किसानों के हंगामे को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। इसके सात ही किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने अपनी टाइमिंग में कुछ तब्दीलियां की है। दिल्ली मेट्रो ने देर शाम कहा कि इसकी वजह से दोपहर 2 बजे तक दिल्ली से नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गुरुग्राम तक मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी।

  • ब्लू लाइन पर आज सुबह से दोपहर दो बजे तक आनंद विहार से वैशाली और न्यू अशोक नगर से नोएडा सिटी सेंटर तक मेट्रो की सेवाएं बंद रहेगी। 
  • येलो लाइन पर सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन से लेकर गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन तक भी सेवाएं बंद रहेगी।
  • रिठाला और दिलशाद गार्डन लाइन पर सुबह से दोपहर दो बजे तक दिलशाद गार्डन से मेजर मोहित शर्मा राजेंद्र नगर के बीच मेट्रो सुविधा नहीं मिलेगी।
  • कीर्ति नगर/इंदरलोक से टिकरी कलां सेक्‍शन पर सुबह से दोपहर दो बजे तक टिकरी कलां से ब्रिग हाशियार सिंह के लिए मेट्रो सुविधा बंद रहेगी। 
  • कश्‍मीरी गेट से बदरपुर बॉर्डर वाले मेट्रो रूट पर बदरपुर बॉर्डर से मेवला महाराजपुर तक भी मेट्रो सर्विस बंद रहेगी।
  • जसोला विहार से बोटैनिकल गॉर्डन तक भी मेट्रो सेवाएं सुबह से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।