1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Ghazipur Fire: गाजीपुर के डंपिंग यार्ड में भीषण आग, मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां

Ghazipur Fire: गाजीपुर के डंपिंग यार्ड में भीषण आग, मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 28, 2022 04:34 pm IST,  Updated : Mar 28, 2022 05:55 pm IST

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक बड़ा कूड़े का पहाड़ है जिसमें सोमवार को भीषण आग लग गई। इस डंपिंग यार्ड में लगी आग के कारण आस-पास के इलाके में प्रदूषित धुआं फैल गया, जिससे स्थानीय लोगों को खासी दिक्कत हो रही है।

Fire breaks out at a dumping yard in Ghazipur- India TV Hindi
Fire breaks out at a dumping yard in Ghazipur Image Source : TWITTER/ANI

Highlights

  • दिल्ली के गाजीपुर डंपिंग यार्ड में आग
  • आस-पास के इलाके में फैला प्रदूषित धुआं
  • दमकल की 6 गाड़ियां आग पर पा रहीं काबू

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक बड़ा कूड़े का पहाड़ है जिसमें सोमवार को भीषण आग लग गई। इस डंपिंग यार्ड में लगी आग के कारण आस-पास के इलाके में प्रदूषित धुआं फैल गया, जिससे स्थानीय लोगों को खासी दिक्कत हो रही है।

गाजीपुर के डंपिंग यार्ड में आग लगने की खबर जैसे ही दमकल विभाग को मिली, फायर फाइटर्स की 6 गाड़ियां फौरन मौके पर रवाना हो गईं और आग पर काबू पाने में जुट गईं। दमकल विभाग के अधिकारियों ने ने बताया कि आग बुझाने के लिए छह दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दोपहर 2:30 बजे मिली।

इस मामले में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति को आग लगने के कारणों की जांच करने और अगले 24 घंटों में रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।