1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के मशहूर वेज गुलाटी रेस्तरां में लगी भीषण आग, सामान जलकर खाक

दिल्ली के मशहूर वेज गुलाटी रेस्तरां में लगी भीषण आग, सामान जलकर खाक

 Published : Jul 18, 2024 08:35 am IST,  Updated : Jul 18, 2024 08:57 am IST

वेज गुलाटी रेस्तरां में बुधवार को तड़के 2 बजे सुबह में आग लगी थी। आग उस जगह पर लगी जहां पर सभी बैठते हैं।

वेज गुलाटी रेस्तरां में आग।- India TV Hindi
वेज गुलाटी रेस्तरां में आग। Image Source : ANI

बीते कुछ दिनों से देश की राजधानी दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं तेजी से सामने आ रही हैं। अब दिल्ली के इंडिया गेट के पास पंडारा रोड मार्केट में मशहूर वेज गुलाटी रेस्तरां में बुधवार को भीषण आग लग गई। इस हादसे में किसी जान का नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन रेस्तरां के कुछ फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। आइए जानते हैं कि कैसे हुआ ये हादसा। 

चार दमकल वाहनों ने बुझाई आग

दिल्ली फायर ब्रिगेड (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के मशहूर वेज गुलाटी रेस्तरां में बुधवार को तड़के 2 बजे सुबह में आग लगी थी। आग उस जगह पर लगी जहां पर सभी बैठते हैं। देखते ही देखते आग पहली मंजिल तक फैल गई। फायर ब्रिगेड के अनुसार, चार दमकल वाहनों को मौके पर भेज कर एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया।

शॉर्ट सर्किट से आग का संदेह

दिल्ली फायर ब्रिगेड ने बताया कि वेज गुलाटी रेस्तरां में लगी आग के हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। आग से कुछ फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो गए हैं। आग लगने के कारण की बात करें तो पुलिस ने कहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने का संदेह है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढे़ं- दिल्ली पुलिस की यूनिफॉर्म बदलने का प्लान, टी-शर्ट और ‘कार्गो’ पैंट समेत ये होंगे बदलाव

दिल्ली के केदारनाथ मंदिर का बदलेगा नाम, कैसे और क्यों शुरू हुआ विवाद?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।