1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के सिग्नस अस्पताल में लगी आग, कोरोना के मरीजों को किया गया रेस्क्यू

दिल्ली के सिग्नस अस्पताल में लगी आग, कोरोना के मरीजों को किया गया रेस्क्यू

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 23, 2020 09:02 pm IST,  Updated : May 23, 2020 09:02 pm IST

दिल्ली के सिग्नस अस्पताल में आग लगने की घटना सामने आई। आग अस्पताल के ऑपरेशन रूम और रिकवरी रूम में लगी।

दिल्ली के सिग्नस अस्पताल में लगी आग, कोरोना के मरीजों को किया गया रेस्क्यू- India TV Hindi
दिल्ली के सिग्नस अस्पताल में लगी आग, कोरोना के मरीजों को किया गया रेस्क्यू (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : FIRE

नई दिल्ली: दिल्ली के सिग्नस अस्पताल में आग लगने की घटना सामने आई। आग अस्पताल के ऑपरेशन रूम और रिकवरी रूम में लगी। रिकवरी रूम में 8 कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज भर्ती थे। सभी को फायर कर्मियों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। 

अस्पताल में करीब 4.45 बजे आग लगी, जिसकी सूचना 5.55 बजे दमकल विभाद की मिली। विभाग ने तुरंत सूचना पर संज्ञान लिया और दमकल की 8 गाड़ियों को मौके पर भेजा। दमकल विभाग ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू पा लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।